हरियाणवी डांसर और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सपना चौधरी अपने हुनर की वजह से लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती है। धमाकेदार डांस के अलावा सपना का बेबाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। इस बार सपना चौधरी अपने फैंस के लिए कोलकाता तक पहुंच गईं। उन्होंने कोलकाता में जमकर ऐसे ठुमके लगाए कि भीड़ बावली हो गई। सपना के साथ वहां मौजूद फैंस भी झूमते नजर आए।
दरअसल, हाल ही में सपना कोलकाता की एक शादी में पहुंची थीं। यहां रंग जमाने के लिए सपना ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। सपना ने कोलकाता में भी हरियाणवी गाने ‘हट जा ताऊ‘ पर डांस किया। इस शादी में सपना ग्रीन रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सपना का ये वीडियो उनके एक फैन क्लब और खुद सपना ने भी शेयर किया है। सामने आते ही ये धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपना का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/BwWneV6A2XI/