लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा कर लिया है। दिल्ली से ‘आप’ और कांग्रेस दोनों ही पार्टी बुरी तरह हारी है। इसके बाद पूर्वी दिल्ली से बने सांसद गौतम गंभीर ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधते हुए घिनौना आरोप लगाने की बात कही।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘मैं सीएम साहब को बोलना चाहूंगा कि चुनाव आएगा- जाएगा, जिस दिन आप अपने जमीन और ईमान हार जाएंगे, उस दिन सब हार जाएंगे। एक सीट जीतने के लिए अगर आप ऐसा घिनौना आरोप लगा सकते हैं तो मेरे पास ज्यादा शब्द नहीं है उन के बारे में बात करने के लिए।‘
Gautam Gambhir: Main CM sahab ko bolna chahunga ki chunaav aenge-jaenge. Jis din aap apna zameer aur imaan haar jaenge us din sab haar jaenge. Ek seat jeetne ke liye agar aap aisa ghinona arop laga sakte hain to mere pas zyada shabd nahi hain un ke baare main baat karne ke liye pic.twitter.com/W1POxEKHOi
— ANI (@ANI) May 25, 2019
बता दें कि गौतम गंभीर यहां उन पर चुनाव से पहले लगाए गए अभद्र पर्चे बांटने के आरोप के बारे में बात कर रहे थे। दरअसल आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि चुनाव से पहले गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी आतिशी के खिलाफ अभद्र भाषा में लिखे पर्चे बंटवाए थे।
एंकर के सनी देओल को सनी लियोनी बोलने पर अब कॉन्डम कंपनी ने किया ये कमेंट