By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tuesday, 31 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > विचार > गर्दन काटने वाले बयान पर भला खट्टर जी माफी क्यों मांगे?
विचारहोम

गर्दन काटने वाले बयान पर भला खट्टर जी माफी क्यों मांगे?

dastak
Last updated: September 12, 2019 12:40 pm
dastak
Share
CM Manoharlal Khattar, Haryana, rally, Video Viral, PM Narendra Modi, BJP, Randeep Surjewala
Video Screenshot (Twitter)
SHARE

अजय चौधरी

ajay chaudhary chief editor dastak india
Photo- Ajay Chaudhary

कल खट्टर जी अपने ही नेता की गर्दन काटने को उतारु हो गए थे, इस पर कुछ लोग नाराज हैं, कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री को माफी मांग लेनी चाहिए। पर मेरे अनुसार खट्टर जी को माफी मांगने की कोई जरुरत नहीं है। क्योंकि खट्टर जी को पता है 75 पार होगा और मुख्यमंत्री भी वो ही रहेंगे। फिर क्यों बेमतलब में माफी मांगी जाए? वो तो बस अपना विजय रथ लेकर घूम रहे हैं। फिर बताओ माफी क्यों मांगी जाए? जब 370 और मोदी जैसा ब्रह्मास्त्र मयान में हो तो माफी किस बात की ?

खट्टर जी माफी नहीं मांगेगें ये तय भी था, लेकिन ब्राह्मण समाज उनसे खासा नाराज है, क्योंकि मुख्यमंत्री महोदय से गर्दन काटने की धमकी सुनने वाले नेता हर्षमोहन भारद्वाज इसी समाज से आते हैं। ये खबर जब मैंने पहली बार सुनी तो कानों पर भरोसा नहीं हुआ, क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडा एक ब्रह्मचारी मुख्यमंत्री ऐसा बोल ही नहीं सकता। फिर वीडियो चलाकर देखी तो भरोसा हुआ। कई बार वीडियो रिपीट की ये जानने के लिए कि मुख्यमंत्री जी को एकदम से गुस्सा क्यों आया। फिर समझ आया वो फरसा हाथ में लेकर अपनी पर्फोमेंस दे रहे थे और कह रहे थे कि दुश्मनों का नाश करने के लिए…. इतने अच्छे डायलॉग के बीच कोई पीछे से तंग कर देगा ये उन्होंने सोचा भी न था। मुकुट चांदी का था या कागज का ये तो मुख्यमंत्री देख भी नहीं पाए। बस बीच में छेडने वाले को गर्दन काटने की बात कह डाली। ये भी भूल गए की माईक ऑन है और सबकुछ नीचे भी वैसे ही सुनाई देगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में पैर छूने के बहाने सेल्फी लेने वाले कार्यकर्ता का हाथ झटक दिया था। लेकिन तब मुख्यमंत्री का कोई बोल रिकोर्ड नहीं हुआ था। जो अब हो गया।

Video: हाथ में फरसा लेकर अपनी ही पार्टी के नेता से बोले सीएम खट्टर- ‘गर्दन काट दूंगा तेरी’

मुख्यमंत्री को ये सब होने से एहसास तो हुआ कि कुछ गडबड़ हो गई है लेकिन उसकी भरपाई कैसे की जाए? माफी तो मांगनी नहीं। इसलिए ट्वीटर पर ट्वीट कर साफ कर दिया- “सोने-चांदी के मुकुट पहनाने की राजनीति से बड़ी मुश्किल से हमने हरियाणा का पीछा छुड़ाया है इसलिए जैसे ही कोई व्यक्ति सोने- चांदी का चढ़ावा चढ़ाने की कोशिश करता है तो मुझे बहुत बुरा लगता है। मुझे लगता है जैसे कोई मेरी दशकों की तपस्या को भंग कर रहा है।”

मतलब समझने की कोशिश कीजिए फरसा फहराते हुए दुश्मनों का नाश करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री की उस समय कैसी तपस्या भंग हो रही थी? हरियाणा के कंवारों के लिए कश्मीरी बहु लाते हुए दशकों की तपस्या भंग क्यों नहीं हुई? केजरीवाल राजनीति में अलग तरह का बदलाव लाए थे अब तपस्वी मुख्यमंत्री अलग तरह का बदलाव लाकर रहेंगे लेकिन माफी नहीं मांगेगे। तपस्या भंग करने वाले पापी की गर्दन काटने की बात कहकर क्या गलत कह दिया भला?

सोना माहपात्रा ने अनु मलिक को बताया ‘गटर का चूहा’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Video Viral, Traffic rule, Bike Stunt, Traffic Police, Challan Video: चालान से बचने का खतरनाक फ़ॉर्मूला, पूछा- अब कैसे काटोगे चालान
Next Article Nirmala Sitharaman मैं निर्मला सीतारमण की बात से सहमत हूँ

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Arvind Kejriwal को 2 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार, AAP नेता ने कहा जेल से..

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 घंटे की पुछताछ के बाद दिल्ली के शराब…

By Dastak Web Team

Delhi Mumbai Expressway के Flyover से टूट कर गिर रहा प्लासटर, फरवरी में हुआ था उद्घाटन

हरियाणा के फिरोजपुर झिरका के गांव महूं से गुजर रहे Delhi Mumbai Expressway के फ्लाईओवर…

By Dastak Web Team

मैं चाहता हूं कि GST के दायरे में आए Petrol-Diesel – पेट्रोलियम मंत्री

तेल की कीमतें लगातार उछाल मार रही हैं, देश के कई हिस्सों तेल की कीमतों…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

Jayant Chaudhary & Sanjeev Baliyan
विचार

संजीव बालियान का मेरठ भाषण पश्चिमी यूपी की राजनीति और जाट नेतृत्व के बदलते समीकरणों का स्पष्ट संकेत

By dastak
लाइफस्टाइलहोम

How to Deal with Angry Wife: क्या आपकी पत्नी को भी आता है बार-बार गुस्सा? जानें कैसे करें शांत

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Aamir Khan Depression After Divorce: film Lagaan की सफलता के पीछे छिपा था अकेलापन और दर्द”

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Shefali Jariwala Death Case: शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी हो चुकी थी बहुत पहले, देखें वीडियो

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?