By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 6 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > मनोरंजन > Video: दोस्ती और प्यार पर बनी फिल्म ‘यारम’ का प्रमोशन करने दिल्ली पंहुचे सभी स्टार्स
मनोरंजनहोम

Video: दोस्ती और प्यार पर बनी फिल्म ‘यारम’ का प्रमोशन करने दिल्ली पंहुचे सभी स्टार्स

Jyoti Chaudhary
Last updated: October 10, 2019 3:09 pm
Jyoti Chaudhary
Share
SHARE

बॉलीवुड फिल्म ‘यारम’ इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में जबरदस्त सुर्ख़ियों में बनी हुई है। वहीं, इस फिल्म के सभी स्टार कास्ट फिल्म ‘यारम’ के प्रचार में काफी व्यस्त है। इसी के चलते राजधानी दिल्ली के पंचतारा होटल ली मेरिडियन में फिल्म के निर्माता विजय मूलचंदानी एवं निर्देशक ओवैस खान और सभी स्टार कास्ट पंहुचे, जहां सभी स्टार्स ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव एवं फिल्म के बारे में विस्तार से बात की।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतीक बब्बर ने फिल्म के बारे में बताया कि ‘यारम’ फिल्म दोस्ती, प्यार और मज़ा के बारे में है। चार दोस्त कैसे लव स्क्वायर बनाते हैं और कौन प्यार करना शुरू करता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।’

वहीं, इशिता ने शूटिंग के दौरान टीम वर्क के बारे में कहा कि, ‘प्रतीक और सिद्धांत मेरे बचपन के दोस्त हैं और उन्होंने शूटिंग के दौरान वास्तव में मेरी बहुत मदद की। फिल्म ही इतनी मजेदार है कि हमने बाहर कहीं घूमने जाने का इरादा भी नहीं किया। साथ ही, कहा कि इस फिल्म को खूबसूरत जगह पर शूट किया गया है, ऐसा लगता है जैसे वह मॉरीशस हो।’

इसके अलावा, सिद्धांत कपूर ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा, ‘मैं फिल्म में एक बहुत ही उलझी हुई भूमिका निभा रहा हूं और मेरा दोस्त प्रतीक मेरी जिंदगी को सुलझाने के लिए फिल्म में मेरी बहुत मदद करता है।’

तो वहीं, फिल्म स्टार सुभा ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया, ‘मैं फिल्म में एक तरह से खुद का किरदार ही निभा रही हूं, क्योंकि असल जिंदगी में भी मैं ऐसी ही हूं। मुझे लगता है कि हर कोई इस फिल्म के साथ अपना संबंध जोड़ेगा, क्योंकि आजकल लोग इतने आवेगी हैं और रिश्ते में इतनी आसानी से हार मान लेते हैं कि उनके बीच प्यार कम हो जाता है। लेकिन, फिल्म कहती है कि ऐसी चीजों को कम करने की कोशिश न करें, बल्कि धैर्य का परिचय दें।’

सलमान खान के घर में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा तो मिला ये वांटेड क्रिमिनल

साथ ही, निर्देशक ओवैस खान ने कहा, ‘यह एक निर्देशक के रूप में मेरी पहली फिल्म है, इसलिए मेरे लिए यह एक बहुत ही मुश्किल काम था। चूंकि मुझे रचनात्मक और तकनीकी दोनों तरह के काम करने थे। ऐसे में मेरी टीम ने बहुत समर्थन एवं सहयोग दिया।’

बता दे, यशवी फिल्मों के तहत बनी ‘यारम’ ओवैस खान द्वारा निर्देशित है। फिल्म में इशिता राज शर्मा, प्रतीक बब्बर, सिद्धांत कपूर और सुभा राजपूत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 18 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी।

TAGGED:Director Ovais KhanIshita Raj SharmaPrateik BabbarpromotionSiddhant KapoorSubha RajputYaaramyashvvi films
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Puresite System, Robotic, Vacuum Cleaner, Roombai 7, Roomba i7 plus, आईरोबोट आईरोबोट ने अपने स्मार्ट क्लीनर रूम्बा i7 और i7 प्लस में जोड़ा ‘कीप आउट ज़ोन्स’ फीचर
Next Article अहिंसा विश्व भारती, सांसद विजय गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, दीक्षा दिवस, अहिंसा योग एवं मेडिटेशन सेंटर आचार्य लोकेश के 37वें दीक्षा दिवस पर ‘अहिंसा योग एवं मेडिटेशन सेंटर’ का किया शुभारंभ

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बांदा…

By dastak

मंदिर के बाहर भीख मांगते रूसी पर्यटक की मदद की सुषमा स्वराज ने

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अक्सर लोगो की मदद करती दिखती है  ऐसे ही एक भारत…

By dastak

आप भी करते हैं फेस वॉश के दौरान ये गलतियां, हो सकती है परेशानी, आज ही करें सुधार

Face Wash Tips: रोजाना फेस वॉश करना आपकी दिनचर्या का हिस्सा होता है। कुछ लोग…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

मनोरंजन

Rashmika Mandanna इस शादीशुदा एक्टर को करना चाहती हैं डेट

By रुचि झा
प्राण
मनोरंजन

वो विलेन जिसने डर को भी एक किरदार बना दिया

By अंजली रावत
मनोरंजन

Shilpa Shetty का Green Saree Look बना तीज-सावन के त्योहारों का फैशन ट्रेंड, Photos ने मचाया धमाल

By रुचि झा
अजय देवगन
मनोरंजन

अजय देवगन का ‘फिंगर डांस’ वायरल, काजोल ने कहा…

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?