दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी आने के बाद भी मौसम गर्म बना हुआ था। लेकिन अब पिछले दो- चार दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। वहीं, अब ठंड के और भी ज्यादा बढ़ने के आसार नजर आ रहे है। दरअसल, हाल ही में मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
स्काईमेट वेदर के अनुसार, आज यानी गुरूवार को दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाके नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद गाजियाबाद में आज दोपहर तक बारिश शुरू होने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश ही नहीं बल्कि ओले पड़ने के भी आसार है। इससे ठंड भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में दिन में भी सर्दियों की बौछार पड़ती रहेगी। इसकी वजह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाली बर्फ़बारी को माना जा रहा है, क्योंकि वहां से काफी ठंडी हवाएं दिल्ली की तरफ आ रही है।
Video: छात्राओं को छेड़ने पर महिला कॉन्स्टेबल ने मनचले को सिखाया सबक, 27 सेकेंड में मारे 23 जूते
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 11 डिग्री रह सकता है। हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। ओलावृष्टि शुक्रवार को भी जारी रहेगी। इसके साथ बुधवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 55 से 97 फीसद रहा।
Bigg Boss 13: घर में एंट्री करते ही पारस छाबड़ा ने सभी घरवालों को किया बेनकाब, देखें Video