किरण शर्मा
दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिसंबर 2019 में आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के निर्माण को मंजूरी मिली थी लेकिन 2020 के बाद से अनुकूल परिस्थिति नहीं होने के कारण यह काम पूरा नहीं हो पाया था लेकिन अब इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण पर है। इसका लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी का 6 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन-
एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6 मार्च 2023 को आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन कर सकते हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद जून 2020 में फ्लाईओवर का काम शुरू हुआ था। इस फ्लाईओवर से हजारों लोगों को लाभ होगा। बता दें, कि इस आवागमन परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपए है
इसके अलावा रैंप के साथ इस फ्लाईओवर की लंबाई 1,425 मीटर है। जिससे दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन को सुलभ बनाया जा सकेगा।
सालों बाद यूपी विधानसभा बनी कोर्ट, 6 पुलिसकर्मियों को 1 दिन के लिए किया कैद
क्या होंगे फायदे-
दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में सबसे अधिक कामकाजी लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। जिससे भारी जाम की स्थिति देखने को मिलती है लेकिन इस फ्लाईओवर के निर्माण से दोनों शहरों के बीच की दूरी को कम किया जा सकेगा। फिलहाल, नोएडा और गाजियाबाद से दक्षिणी दिल्ली आने- जाने वाले लोगों को डीएनडी लूप से लेकर आश्रम चौराहे तक भारी जाम का सामना करना पड़ता है लेकिन अब यात्री आश्रम चौक और डीएनडी के बीच तीन ट्रैफिक लाइटों को बाईपास करके जा सकते है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से भारी जाम की समस्या से निजात मिलेगा और प्रतिदिन कार्यालय जाने वाले लोगों, छात्रों और आपातकालीन वाहनों को लंबे जाम में इंतजार नहीं करना पड़ेगा अगर आप भी दिल्ली या नोएडा में रहते हैं तो आपके लिए आश्रम फ्लाईओवर जल्द खुलने जा रहा है।
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: 21 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल पर जल्द होगा काम शुरू