
बीच में काफी अफवाहें तेज़ हुई थी कि अब्बास मस्तान की धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर फिल्म ‘रेस’ के तीसरे पार्ट.. रेस 3.. में सलमान खान मुख्य किरदार निभाएंगे। बहरहाल, जल्द ही यह अफवाह ठंडी पड़ गई और सामने आई रेमो डिसूजा के साथ सलमान की डांस फिल्म।
खबर थी कि टाईगर जिंदा है के बाद सलमान रेमो की डांस फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे। लेकिन ताज़ा अफवाहों की मानें तो सलमान ने रेमो की फिल्म को पीछे कर दिया है। और अब रेस 3 एक बार फिर सुर्खियों में है।

रेस और रेस 2 का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था। लेकिन सुनने में आ रहा है कि रेस 3 के लिए सलमान खान ने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी से कहा है कि रेमो डिसूजा को बतौर निर्देशक लिया जा सकता है। लिहाजा, अब यह देखना दिलचस्प है कि सलमान की पहले कौन सी फिल्म सामने आती है.. डांस ड्रामा.. या रेस 3..
सलमान खान की आने वाली फिल्में-

टाईगर जिंदा है सलमान खान अपनी फिल्म ‘एक था टाईगर’ के सीक्वल टाईगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।

जुड़वा 2 डेविड धवन की फिल्म जुड़वा 2 में वरूण धवन मुख्य किरदार में दिखेंगे। जबकि सलमान खान कैमियो निभाने वाले हैं.. वह भी डबल रोल..
रेमो डिसूजा की फिल्म रेमो डिसूजा की फिल्म में सलमान और जैकलीन फाइनल हैं। यह फिल्म पूरी तरह से डांस- ड्रामा होने वाली है। टाईगर जिंदा है की शूटिंग खत्म होते ही सलमान इस फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगे।

दबंग 3 सलमान खान की यह फिल्म धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। अरबाज खान के मुताबिक जैसे ही सलमान बाकी फिल्मों से फ्री हो जाएंगे.. दबंग 3 पर काम शुरु हो जाएगा। खबर है कि फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे।

नो एंट्री में एंट्री अनीस बज्मी की इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के साथ फरदीन खान भी होंगे। खबर है कि फिल्म में 10 एक्ट्रेसस होंगी।

आनंद एल राय की फिल्म शाहरूख खान स्टारर आनंद एल राय की अगली फिल्म में भी सलमान खान कैमियो करते दिखेंगे। फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज होगी।

वांटेड 2 प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म वांटेड का सीक्वल भी प्लान किया जा रहा है। हालांकि अभी फिल्म से जुड़ी कोई खबर बाहर नहीं आई है।
