बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अपने मदरहुड को एंज्वॉय कर रही हैं। इसके चलते सोहा अली खान के घर पर बेबी शॉवर सेलीब्रेशन किया गया। इस दौरान उनके इस सेलीब्रेशन में पूरा गैंग गर्ल्स भी शामिल हुआ। इस गैंग में करीना कपूर, करिश्मा कपूर और नेहा दूपिया भी शामिल थीं। वहीं इन सब के बीच छोटे से तैमूर अली खान भी इस सेलेब्रेशन में मस्ती करते नजर आए।
इस दौरान सोहा की कुछ तस्वीरों भी सोशल मीडिया में सामने आईं। सोहा अली खान ने खुद ये तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट से शेयर कीं। तस्वीरों में सोहा के साथ सिस्टर-इन लॉ करीना कपूर इसके अलावा करिश्मा, कोंकणा सेन भी नजर आईं। वहीं करिश्मा-करीना इन तस्वीरों में काफी स्टनिंग लग रही हैं। करिश्मा और करीना ने एक जैसे कपडे पहने हुए थे।
वहीं सोहा के साथ नन्हे पटौदी यानी तैमूर अली खान भी नजर आए। तैमूर और सोहा की एक पिक्चर बहुत ही प्यारी है। जिसमें तैमूर ऊपर की तरफ देख रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। वहीं बगल में तैमूर के साथ उनकी बुआ यानी सोहा अली खान बैठी हुई हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक डॉगी भी बैठा हुआ है। तैमूर हमेशा की तरह तस्वीर में बहुत ही क्यूट और स्मार्ट लग रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=lulOCEW5Fxc