उत्तराखंड के नैनीताल में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से तमंचे लहराए हुए गोली और पत्थरबाज़ी हुई। छात्र यहां से वहां एक दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए भाग रहे थे। लगभग आधे घंटे तक क्षेत्र में छात्रों के उत्पात से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
दो गुट इस कदर भिड़ गए कि एक गुट के युवक ने हवाई फायर कर दिया। उससे बचने के लिए दूसरे गुट के लड़के भागे तो उन पर भी पत्थर से हमला किया गया। छात्रों के इस हंगामे में कई घरों और गाड़ियों के शीशे टूट गए। छात्रों के उत्पात की तस्वीरें, पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी हैं। उत्पाती लड़के कौन थे, क्यों झगड़ रहे थे, फिलहाल इसका अभी पता नहीं चल पाया।
https://youtu.be/o5W5RiYRxKg