स्नेहा मिश्रा
बिहार के जमुई से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। अस्पताल के परिसर में एक युवक अचानक से एक महिला के पीछे से आकर उसे जबरन किस करता है और फिर वहां से फरार हो जाता है। घटना के वक्त ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आपने सीरियल किलर के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन इन दिनों बिहार के जमुई में एक सीरियल किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल ये सीरियल किसर एक युवक है जो अनजान महिलाओं और लड़कियों को अचानक किस करके भाग जाता है। जिसके चलते वहां की महिलाएं अस्पताल जाने से और अकेले घर से बाहर निकलने में डर रही हैं।
भारत में 22 स्मार्ट शहरों को अगले महीने तक किया जाएगा पूरा, जानिए कौन-सी सिटी हैं शामिल
महिला को जबरन किस कर फरार हुआ आरोपी :
Hate detector ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये विडियो शेयर किया है, जिसमें सदर अस्पताल की एक महिला कर्मचारी अस्पताल के परिसर में खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच एक युवक पीछे से आता है और जबरन महिला को चूमने लग जाता है। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक युवक वहां से फरार हो चुका था। जिस पर महिला का कहना है कि, "मैंने तो किसी का कुछ नहीं बिगड़ा था तो फिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ और किसने किया?"
A young man forcibly kissed a female health worker in #Bihar's #Jamui Sadar Hospital in broad daylight, the incident was captured in CCTV.
FIR registered on woman's complaint, raised serious questions on women's safety. pic.twitter.com/1Lbs4KYPHC
— Hate Detector ? (@HateDetectors) March 13, 2023
अब इस एक्सप्रेसवे की मदद से सिर्फ 15 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से गोवा
महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल :
हालांकि, इस मनचले की पूरी करतूत पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह दंग रह गया। वहीं दूसरी तरफ लोग अस्पताल जाने वाली और वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने नहीं लिया कोई एक्शन :
इस घटना को पूरे 24 घंटे बीत गए हैं लेकिन अभी तक अस्पताल प्रबंधन या फिर जमुई पुलिस की तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। यहां तक कि पुलिस प्रशासन अभी तक आरोपी व्यक्ति को भी नहीं पकड़ पाई है।