तमिलनाडु के 13 जिलों में जारी रेड अलर्ट, Mandous के चलते स्कूल-कॉलेज हुए बंद

साइक्लोन मैंडूस के चलते तमिलनाडु के 13 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तमिलनाडु राज्य प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी भी घोषित कर दी है।

Updated On: Dec 9, 2022 20:12 IST

Dastak Web Team

तमिलनाडु के 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। साइक्लोन Mandous के कारण तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जमकर बारिश हो रही है, जो कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। तूफ़ान के चलते सैकड़ों पेड़ भी उखड़ गए हैं। तमिलनाडु सरकार ने स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है। तो वहीं चेन्नई में तेज बारिश और हवाओं के चलते 13 फ्लाइटों को कैंसिल करना पड़ा। मौजूदा हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी चेन्नई में तैनात कर दिया गया है।

चक्रवात के कारण स्कूल-कॉलेज हुए बंद :

मौसम विभाग का कहना है कि मैंडूस बंगाल की खाड़ी में वेस्ट से नॉर्थवेस्ट की तरफ बढ़ रहा है जो कि 9 दिसंबर की रात को पांडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पांडुचेरी और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट को लगभग 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार कर सकता है। शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने पांडुचेरी और कराईकल में सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की घोषणा कर दी है। लोगों को पेड़ों के आसपास पार्किंग करने को मना किया गया है। साथ ही सभी पार्क और प्लेग्राउंड्स को भी बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं तथा लोगों को समुद्र किनारे पर न जाने की चेतावनी भी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत की तरफ बढ़ रही है कांग्रेस, जीत के लिए कांग्रेस बना रही है प्लान

प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट :

इंडियन कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि राज्य प्रशासन ने तट पर रह रहे लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थानीय प्रिंट, टेलिविजन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लोगों को खतरे से जुड़ी जानकारी के बारे में लगातार अपडेट कर रहा है। चक्रवात के कारण समुद्र किनारे की सभी दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है। तो वहीं मछुआरों को भी समुद्र तट से दूर रहने को कहा गया है। साइक्लोन मैंडूस बीते  6 घंटों के दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पश्चिम- उत्तर- पश्चिम की ओर बढ़ा, जिसके बाद इसकी रफ्तार तेज़ हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 48 से 56 घंटे तक लगातार बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही तेज़ हवाओं और आंधी का प्रकोप भी बना रहेगा। लिहाज़ा प्रशासन ने गुरुवार से लेकर सोमवार तक राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

तमिलनाडु के साथ- साथ साइक्लोन के प्रभाव से आंध्र प्रदेश में भी तेज़ बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान से सबसे ज्यादा तमिलनाडु प्रभावित होगा, लेकिन पांडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है।

Cyclone Mandous: तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में बारिश की चेतावनी, जानें कितना बड़ा है खतरा

ताजा खबरें