Exam 2023: KVS ने जारी किया एडमिट कार्ड, जनिए री-एग्जाम का कारण

केंद्रीय विद्यालय समिति ने केवीएस टीचर री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है,KVS एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि वेबसाइट पर लिखनी पड़ेगी, यह परीक्षा 11 मार्च 2023 को होगी।

Updated On: Mar 10, 2023 14:26 IST

Dastak Web Team

Photo Source- Google

KVS Teacher 2023: केंद्रीय विद्यालय समिति यानी KVS ने केवीएस (KVS) टीचर री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे केवीएस (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड निकाल कर सकते हैं, KVS एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि वेबसाइट पर लिखनी पड़ेगी, यह परीक्षा 11 मार्च 2023 को होगी।

क्यों हो रहा KVS का री-एग्जाम-

केवीएस शिक्षक री-एग्जाम 9 मार्च 2023 को आयोजित किया जाना था, लेकिन अब यह परीक्षा 11 मार्च 2023 को होगी। KVS के आधिकारिक नोटिस के अनुसार मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, बरिया , दादर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार समेत कुछ परीक्षा केंद्रों पर 28 फरवरी को आयोजित प्राथमिक शिक्षक के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों के चलते रद्द करनी पडी़। जिसके बाद अब इन केंद्रों में दोबारा परीक्षा 11 मार्च 2023 को कराई जाएगी। आपको बता दें कि KVS की इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से संगठन में TGT, PGT और अन्य पदों की 6990 रिक्तियों को भरा जाएगा, इस भर्ती से जुडी़ अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

NEET UG 2023: आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां पाएं पूरी जानकारी

KVS क्या होता है-

KVS यानी केंद्रीय विद्यालय संगठन जो कि KVS के नाम से बहुत ही लोकप्रिय संस्था है जिसका आयोजन पूरे देश में किया गया हैं। केवीएस(KVS) का पूरा नाम केंद्रीय विद्यालय समिति होता है जिसे दूसरे शब्दों में केंद्रीय विद्यालय संगठन भी कहा जाता हैं, जिसे केंद्रीय विद्यालय के नाम से मुख्य तौर पर जाना जाता है। केंद्र सरकार के द्वारा केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण गया था और आपको जानकर हैरानी होगी कि केंद्रीय विद्यालय में मुख्य तौर पर सरकारी कर्मचारी और केंद्र सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा प्राप्त करते हैं, केंद्रीय विद्यालयों का संचालन मुख्य रूप से केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता हैं।

HPSC 2023: हरियाणा में निकली सरकारी नौकरी, जनिए कितने पदों पर होगी भर्ती

ताजा खबरें