किरण शर्मा
हर भारतीय छात्र और पेशेवर का सपना होता है, कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त करके विदेशी डिग्री प्राप्त करें और जीवन में ऊंचाइयों को छुए लेकिन अक्सर आर्थिक रुप से कमजोर होने की वजह से बहुत से लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं लेकिन ग्रेट स्कॉलरशिप (Great Scholarship) के जरिए यूके भारतीय छात्रों और पेशेवरों का विदेशों में पढ़ाई करने का अच्छा विकल्प बन रहा है। जो भी छात्र अपना वैश्विक करियर स्थापित करना चाहता है, ग्रेट स्कॉलरशिप उसे बेहतरीन मौका देती है। इस स्कॉलरशिप के जरिए यूके प्रतिभाशाली और अकादमी ज्ञान से परिपूर्ण छात्रों को आगे बढ़ने का मौका देता है।
यूके और भारत शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से साझेदारी निभा रहे है। ग्रेट स्कॉलरशिप दुनिया के विख्यात संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका देती है। यह छात्रों को वैश्विक नौकरी बाजार में प्रतिस्पर्धा करने के योग्य बनाता है। यूके सरकार द्वारा ब्रिटिश काउंसिल और कॉलेजों में भारतीय छात्रों के लिए कुछ आरक्षित छात्रवृत्ति उपलब्ध है , जिनके द्वारा छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
क्या है ग्रेट स्कॉलरशिप (2023-24)-
ब्रिटेन से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता की जरूरत वाले छात्रों के लिए ग्रेट स्कॉलरशिप प्रथम विकल्प रही है। इस स्कॉलरशिप के जरिए भारतीय छात्र यूके के उच्च प्रतिष्ठित स्नातकोत्तर डिग्री में दाखिला ले सकते हैं। यह कदम ग्रेट ब्रिटेन कार्यक्रम के सहयोग से ब्रिटिश काउंसिल द्वारा उठाया गया है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारत के छात्रों की विदेशी शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना है।
डीएवी शताब्दी कॉलेज में एनुअल साइंस मैराथन का आयोजन
कौन-कौन से कोर्स है शामिल-
भारतीय छात्रों के लिए शैक्षणिक वर्ष (2023-24) के लिए ग्रेट स्कॉलरशिप के अंतर्गत 24 यूके विश्वविद्यालयों में मानवीकी (Humanities), व्यवसाय (Business), वित्त(Finance), नृत्य(Dance), मनोविज्ञान (Psychology), डिजाइन Design, विपणन और अन्य विषयों मे 25 पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रम अपनाने का मौका दिया गया है। इसके अलावा न्याय और कानून में रुचि रखने वाले छात्र बर्मिंघम विश्वविद्यालय में 2 और नॉटिंघम विश्वविद्यालय में 1 छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दे सकते हैं। वहीं पर्यावरण, विज्ञान और जलवायु परिवर्तन में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए स्ट्रैंथक्लाइड विश्वविद्यालय में 1 छात्रवृत्ति की जगह रिक्त हैं।
कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति राशि-
ग्रेट स्कॉलरशिप के जरिए £10,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसके अंतर्गत शिक्षण शुल्क भी कवर किया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करने से पहले छात्र एक बार सभी छात्रवृत्ति के मूल्य को चेक कर ले क्योंकि सभी का मूल्य अलग-अलग हो सकता है। इसके लिए यूके वेबसाइट के ग्रेट स्कॉलरशिप के माध्यम से विशिष्ट विश्वविद्यालय के पेज पर जाकर और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कैसे करें आवेदन-
1- स्टडी यूके की वेबसाइट पर जाकर भारत के लिए ग्रेट स्कॉलरशिप प्रदान करने वाले विश्वविद्यालयों की लिस्ट चेक करें।
2- अधिक जानकारी के लिए पसंदीदा विश्वविद्यालय के पेज को ब्राउज़ करें और रुचि के पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए उनकी वेबसाइट पर जाएं।
3- कुछ संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया से पहले पिछले अध्यनन से संबंधित विषय पर 500 शब्दों का निबंध लिखने को कहा जा सकता है। जिसके आधार पर शॉर्ट लिस्टेड छात्रों को चुना जाएगा।
4- फिर चुने हुए लोगों को वीडियो इंटरव्यू में भाग लेने के लिए संपर्क किया जाएगा।
Board Exam: हरियाणा में कक्षा दसवीं का पेपर हुआ लीक, दो परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षा रद्द