डीएवी शताब्दी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा अंतर विभाग रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

डीएवी शताब्दी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा 28/2/23 को इंटरडेपर्टमेंट रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता की थीम टेक्नो रंगोली रही। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के लगभग 25 छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Updated On: Mar 2, 2023 10:52 IST

Dastak Web Team

Dastak Photo

डीएवी शताब्दी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा 28/2/23 को इंटरडेपर्टमेंट रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता की थीम टेक्नो रंगोली रही। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के लगभग 25 छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो में रंगो के माध्यम से आजकल की नई तकनीक को प्रदर्शित करना था । यह कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सविता भगत के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता के संयोजक की भूमिका बीसीए डिपार्टमेंट से श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती पिंकी गैदर और श्री विकास कुमार द्वारा निभाई गई।

बीबीए विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंकिता मोहिंद्रा और बीजेएमसी विभाग की अध्यक्ष श्रीमती रचना कसाना द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर BAJMC विभाग से ZIYA SHARMA, दूसरे स्थान पर BCA विभाग से SONALI रहे एवम BBA(CAM) की मनीषा और BAJMC की ईशा गुप्ता ने तीसरा पुरस्कार साझा किया। बीसीए विभाग की छात्रा SAKSHI को सांत्वना पुरस्कार मिला।

ताजा खबरें