NEET PG 2021 Online Registration begins: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) आज नीट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। NEET PG 2021 के लिए आवेदन पत्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे। नीट पीजी का रजिस्ट्रेशन लिंक आज दोपहर 3 बजे एक्टिव हो जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को nbe.edu.in पर जाकर विजिट करना होगा। NEET PG 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है।
एमडी/ एमएस/ स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। NEET PG 2021 परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जोकि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) पर आधारित होगी। वहीं, इन परीक्षाओं का रिजल्ट 31 मई 2021 तक घोषित होने की उम्मीद है। NBE ने फैसला किया है कि जो छात्र 31 जून 2021 को या उससे पहले अपनी इंटर्नशिप पूरी करेंगे, केवल वही NEET PG 2021 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
बता दें, नीट के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास NMC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान की अनंतिम या स्थायी MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास MCI या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी अनंतिम या स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। और जो तय निश्चित समय पर अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं। वो ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Bhool Bhulaiyaa 2 की रिलीज़ डेट आई सामने, नवंबर की इस तारीख को होगी रिलीज़
NEET PG 2021 उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किये जाते हैं, जो मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और PG डिप्लोमा कार्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं। इस नीट पीजी परीक्षा के जरिये काफी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल पाता है। इसके जरिये करीब साढ़े दस हजार से अधिक मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) और 1,979 पीजी डिप्लोमा सीटों पर 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है।
महिला ने नाबालिग लड़के से जबरन बनाए संबंध, फिर दिया एक बच्चे को जन्म, ऐसे खुली पोल