NEET PG 2023 Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंसेज, एनबीई ने अभी हाल ही में नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2023 की परीक्षा प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। अब सबकी निगाहें रिज़ल्ट जारी होने पर हैं। नए अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा, NEET PG 2023 का रिज़ल्ट 31 मार्च, 2023 को जारी किए जाएंगे। छात्र NEET PG 2023 के परिणाम जारी होने के बाद NBE या NTA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
Answer key-
बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Answer key जारी करेगा। दिए गए समय में छात्रों को यदि कोई परेशानी हो तो उसे सवाल करने की इजाज़त दी जाएगी। Answer Key और Result का लिंक nta.nic.in या natboard.edu.in पर होस्ट किया जाएगा। छात्रों को नए अपडेट के लिए इन वेबसाइटों पर बने रहने की सलाह दी गई है।
2.9 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार-
नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंसेज, एनबीई ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2023 का आयोजन 5 मार्च 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया था। जिसमें आधिकारिक सूचना के अनुसार 2.9 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। NEET PG 2023 के Question Paper में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न थे और हर उम्मीदवार को हर सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे।
UPTET 2023: जिंदगी भर के लिए सर्टिफिकेट की बढ़ी मान्यता, फिर क्यों चिंता में डूबे कैंडिडेट्स
NEET PG 2023 रिजल्ट, Answer Key कैसे करें डाउनलोड?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in या natboard.edu.in पर जाएं, फिर होमपेज पर 'NEET PG 2023 रिजल्ट, ' फ्लैशिंग Answer Key वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें, अब लॉगिन पेज पर अपनी साख (credentials) दर्ज करें। NEET PG 2023 रिजल्ट, Answer Key स्क्रीन पर आ जाएगी। NEET PG 2023 रिजल्ट, Answer Key डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
Student को एडवाइज़ दी गई है, कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। एक बार, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट हो जाने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी साख (credentials) दर्ज करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
Result 2023: CBSE CTET का रिजल्ट घोषित, जानिए कैसा रहा रिजल्ट