Result 2023: CBSE CTET का रिजल्ट घोषित, जानिए कैसा रहा रिजल्ट

अब CBSE CTET के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी हैं, उनके इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो चुकी हैं, CBSE CTET परिणाम 2021- 2022 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 3 मार्च 2023 को घोषित किया गया है।

Updated On: Mar 4, 2023 09:31 IST

Dastak Web Team

photo Source - Google

कहा जाता है कि परीक्षा के बाद परिणाम की घड़ी सबसे कठिन होती हैं, लेकिन अब CBSE CTET के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी हैं, उनके इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो चुकी हैं, CBSE CTET परिणाम 2021- 2022 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 3 मार्च 2023 को घोषित किया गया है। अभ्यार्थी CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

इस साल पेपर 1 के लिए कुल 17,04,282 और पेपर 2 के लिए 15,39464 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 1 के लिए कुल 14,22,959 अभ्यार्थी उपस्थित रहें और परीक्षा 2 के लिए कुल 12,76,071 अभ्यार्थी उपस्थित रहें। सीबीएसई सीटीईटी (CBSE CTET) 2023 की परीक्षा 28 दिसंबर 2022 से लेकर 7 फरवरी 2023 के बीच देश भर के अलग- अलग शहरों में आयोजित कराई गई थी। CBSE CTET की परीक्षा 9.5 लाख अभ्यार्थी की क्वालिफाई हुए हैं।

क्या होता हैं CTET-

CTET यानी (Central Teacher Eligibility Test)  यह परीक्षा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है जो 1 साल में दो बार सीबीएसई के द्वारा आयोजित कराई जाती है इस परीक्षा का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करना और शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना होता हैं। सीटीईटी की परीक्षा में 2 पेपर होते हैं, एक पेपर उम्मीदवारों के लिए होता है जो स्कूल में,कक्षा 1 से 5वीं तक की कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं, वहीं दूसरा पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8वीं तक की कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं।

UPPSC PCS 2023: यूपी पीसीएस परीक्षा को लेकर मिली बड़ी जानकारी, जनिए कितने पदों पर निकली भर्ती

CTET  परीक्षा के लिए योग्यताएं-

सीटीईटी (CTET)  की परीक्षा देने के लिए अभ्यार्थियों में कुछ योग्यताओं का होना जरूरी है, सीटीईटी(CTET) की परीक्षा देने के लिए अभ्यार्थी में पहली योग्यता यह होनी चाहिए की वह अभ्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए यानी उसे भारत की नागरिकता प्राप्त होनी चाहिए।अगर हम बात करें शैक्षणिक योग्यता की तो संशोधित सीबीएसई सीटीईटी(CBSE CTET) पात्रता मानदंड के अनुसार अभ्यार्थी को किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन को 55% अंकों के साथ 3 वर्षीय B.Ed-M.Ed होना चाहिए।

Board Exam: हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में हुआ बोर्ड का पेपर लीक,सोशल मीडिया पर वायरल पेपर

ताजा खबरें