स्नेहा मिश्रा
इस साल 95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत ने दो ट्रॉफ़ी जीतीं। एक आरआर मूवी के नाटू-नाटू सॉन्ग ने और दूसरा एलीफेंट व्हिस्परर्स ने। जो कि भारत के लिए गर्व की बात है। आर आर आर मूवी के नाटू-नाटू सॉन्ग ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम किया। एमएम केरावनी और चंद्रबोस ने ट्रॉफी उठाते हुए अपना पुरस्कार भारत को समर्पित करते हुए एक गीत गाया।
दर्शकों ने दी स्टैंडिंग ओवेशन :
तो वहीं दूसरी तरफ 'एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का खिताब जीता। ऑस्कर अवार्ड समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अनोखे अंदाज में राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव के नेतृत्व में मंच पर नाटू-नाटू सान्ग को पेश किया। उन्होंने गीत को "धमाकेदार" कहा और उसके बाद के प्रदर्शन ने दर्शकों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया। समारोह में मौजूद सभी दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
Oscar Award : इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में होगा ये बड़ा बदलाव
11 में से 7 फिल्मों ने जीते अवार्ड :
दुर्भाग्य से, शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' ऑस्कर जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। इस फिल्म को भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। पुरस्कार नवलनी द्वारा जीता गया था। अन्य फिल्में - ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड, फायर ऑफ लव, ए हाउस मेड ऑफ स्प्लिंटर्स को भी ऑस्कर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। 11 नामांकन में से, फिल्म ने सात ऑस्कर जीते - सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संपादन।
फेमस TV सीरियल के सेट पर लगी भीषण आग, सभी कलाकार और कर्मचारी सुरक्षित है
ब्रेंडन फ्रेजर ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड :
ब्रेंडन फ्रेजर ने 'द व्हेल' में अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवार्ड जीता। 'अवतार द वे ऑफ़ वॉटर' ने सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभावों का पुरस्कार जीता और 'टॉप गन मेवरिक' ने सर्वश्रेष्ठ ध्वनि का पुरस्कार जीता। 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी का खिताब अपने नाम किया।