बॉलिवुड फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) को गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हरियाणा के गुरुग्राम में उन्होंने अपनी आखरी सांस ली, वो हरियाणा के ही महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले थे। उनके पास फिल्म जगत में बहुत सारे दोस्त और काफी पैसा भी था, उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। कौशिक ने एक दम से दुनिया को अलविदा कह दिया है एक दिन पहले वो जावेद अख्तर द्वारा आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में होली खेलते देखे गए थे, लेकिन अचानक उनकी मृत्यु ने सबको हैरत में डाल दिया है।
इस साल कौनसी फिल्म कर रहे थे सतीश कौशिक-
इस साल सतीश कौशिक ने कई सफल फिल्में बनाते हुए मैदान में कदम रखा। उन्हें आखिरी बार तेजस विजय की "छत्रीवाली" फिल्म में देखा गया था। फिलहाल वो कंगना रनौत के साथ उनकी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग भी कर रहे हैं। वह कईं अभिनयों के धनी थे, वे एक फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता भी थे।
Colourful Happy Fun #Holi party at Janki Kutir Juhu by @Javedakhtarjadu @babaazmi @AzmiShabana @tanviazmi.. met the newly wed beautiful couple @alifazal9 @RichaChadha.. wishing Happy Holi to everyone ??????? #friendship #festival #Holi2023 #colors pic.twitter.com/pa6MqUKdku
— satish kaushik (@satishkaushik2) March 7, 2023
अपने पीछे क्या छोड़ गए हैं सतीश-
सतीश कौशिक अपने पीछे ढे़र सारा पैसा, संपत्ति और परिवार समेत बहुत कुछ छोड़ गए हैं। आईए उनके बारे में आगे के पहरों में थोड़ी डिटेल्स में जानते हैं।
सतीश कौशिक के परिवार के बारे में-
सतीश और शशि की शादी 1985 में हुई थी, इनके दो बच्चे हैं। पहले का नाम शानू कौशिक जिसकी सन् 1996 में दो साल की उम्र में ही मृत्यु हो गई। इसके बाद 2012 में इन्होंने सेरोगेसी के माध्यम से बेटी वंशिका को जन्म दिया था। ये बेटी इनके परिवार में शादी के 18 साल बाद आई थी।
सतीश की संपत्ती के बारे में-
2023 तक सतीश कौशिक की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ थी। इससे पता चलता है कि एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में वे अपने करियर में कितने सफल थे। उन्होंने इस पैसे का अधिकांश हिस्सा फिल्मों और व्यवसायों में अपने काम से कमाया था। सतीश कौशिक अपनी पत्नी शशि और बेटी वंशिका के लिए अच्छी खासी संपत्ति छोड़ गए हैं।
Disney+ Hotstar पर अब नहीं देख पाएंगे HBO Show और Game of Thrones, जानें कारण
सतीश कौशिक द्वारा की गई फिल्में-
सतीश कौशिक अभिनीत कुछ सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में मिस्टर इंडिया, जाने भी दो यारो, दीवाना मस्ताना, उड़ता पंजाब, छत्रीवाली, शर्माजी नमकीन, छलंग और स्कैम 1992 शामिल हैं।
भगवान उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे, ॐ शांति!
शिल्पा शेट्टी ने किया होलिका दहन, आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, जानें कारण