शिल्पा शेट्टी ने किया होलिका दहन, आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, जानें कारण

होली के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होलिका दहन की एक वीडियो शेयर की है। जिसके बाद उनके फैंस जहां एक तरफ उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Updated On: Mar 7, 2023 19:33 IST

Dastak Web Team

Photo source - Instagram

होली हो या फिर दिवाली फेस्टिवल, फैंस अपने बॉलीवुड सेलेब्स के फेस्टिव सेलिब्रेशन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच होली के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होलिका दहन की एक वीडियो शेयर की है। जिसके बाद उनके फैंस जहां एक तरफ उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में होलिका दहन सेलिब्रेट किया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में शिल्पा अपने दोनों बच्चों विहान और समिशा, पति राज कुंद्रा, मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होलिका दहन सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का एथनिक सूट पहना हुआ है और परिवार के सदस्यों के साथ हाथ जोड़कर होलिका के आगे खड़ी होकर प्रार्थना कर रही हैं।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'होलिका दहन। हम छोटी-छोटी चिट बनाते हैं, अपनी सभी नेगेटिव सोच और भावनाओं को उसमें लिखते हैं। फिर इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड से दूर जाने देते हैं। यह एक रस्म है, जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नेगेटिविटी को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को पॉजिटिविटी और प्यार के रंगों से भर देते हैं। यह होली आपके और आपके प्रियजनों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छी हेल्थ लेकर आए। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।'

शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर जहां उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं। लोग पूजा के समय जूती पहनने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बांस की लकड़ी जलाने पर भी नाराज़गी जता रहे हैं। कहा जाता है कि होलिका दहन में बांस की लकड़ियों को नहीं जलाया जाता है और ना ही पूजा करते समय चप्पल पहनी जाती है।

Nawazuddin Siddiqui ने पत्नी Alia पर तोड़ी चुप्पी, ब्लैकमैलिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपनी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आएंगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, टूटा रिब कार्टिलेज

 

ताजा खबरें