Oscar Award : इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में होगा ये बड़ा बदलाव

ऑस्कर अवॉर्ड की उपाधि दुनिया का हर कलाकार जीतना चाहता है। हर बार सभी कलाकार रेड कारपेट पर वॉक करते हैं, जो कि लगभग सभी अवॉर्ड फंक्शन में एक जैसा होता है। लेकिन इस बार ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं।

Updated On: Mar 12, 2023 16:36 IST

Dastak Web Team

Photo source - Google

ऑस्कर अवॉर्ड की उपाधि दुनिया का हर कलाकार जीतना चाहता है और अकादमी अवॉर्ड अपने नाम करना चाहता है। इस अवार्ड का क्रेज महज सितारों में ही नहीं, बल्कि फैंस में भी देखने को मिलता है। हर बार सभी कलाकार रेड कारपेट पर वॉक करते हैं, जो कि लगभग सभी अवॉर्ड फंक्शन में एक जैसा होता है।

दरअसल रेड कारपेट पर बॉलीवुड, हॉलीवुड, जैसे सभी फिल्ड के आर्टिस्ट अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आते हैं। लेकिन इस बार ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। हर बार जहां रेड कारपेट इस अवॉर्ड फंक्शन की शोभा में चार चांद लगाता था, वहीं इस बार के ऑस्कर अवार् में अलग रंग के कारपेट को बिछाया जाएगा।

फेमस TV सीरियल के सेट पर लगी भीषण आग, सभी कलाकार और कर्मचारी सुरक्षित है

रेड की जगह शैंपेन कलर का कारपेट बिछाया जाएगा :

सन् 1961 के ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में पहली बार रेड कारपेट का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद से हर बार रेड कारपेट पर सेलिब्रिटी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं। हालांकि 95वें अकादमी अवॉर्ड फंक्शन की इस परंपरा में अब थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

lockup season 2 : कंगना रनौत की जेल में ये सेलिब्रिटीज हुए कैद, छह कंटेस्टेंट के नाम कन्फर्म

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में कारपेट का कलर रेड से बदलकर शैंपेन कलर का बिछाया जा रहा है। इसलिए इस बार सितारें रेड कार्पेट की जगह शैंपेन कलर के कार्पेट पर वॉक करते हुए नज़र आएंगे।

आरआरआर को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए किया गया नामांकित :

इस साल 95वां अकादमी अवॉर्ड फंक्शन कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, आज 12 मार्च को सभी दर्शक एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। भारत की ओर से आरआरआर को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। इसके साथ ही दो भारतीय डॉक्यूमेंट्री को भी इसके लिए नॉमिनेट किया गया है।

ताजा खबरें