स्नेहा मिश्रा
अर्जेंटीना में लगातार बदलते मौसम के चलते बीते पांच दिनों के भीतर ही गर्मी और सर्दी के रिकॉर्ड टूट गए हैं। बीते पांच दिनों में अर्जेंटीना में तापमान में तकरीबन 30 डिग्री तक की गिरावट को दर्ज किया गया है। जिसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
पैटागोनिया में रविवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया था। तो वहीं गुरुवार को तापमान 7.9 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, सन 1951 के बाद से यह पहली बार हुआ है, जब फरवरी के महीने में तापमान में हो रही गिरावट ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1910 में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
आतंकी संगठनों के दर्जे में नहीं होगा कोई बदलाव, अमेरिका ने सुनाया फैसला
दक्षिण अमेरिका इस साल ग्रीष्म ऋतु में आठवीं हिटवेव से जूझ रहा है। इस हफ्ते तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस हो गया था। हालांकि वहीं राजधानी ब्यूनस आयर्स से लगभग 560 किलोमीटर पश्चिमी पहाड़ियों में बर्फबारी हुई थी। जहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए लड़ सकते हैं चुनाव
मौसम वैज्ञानिक क्रिस्चियन गारवागलिया का कहना है कि, 'राजधानी ब्यूनस आयर्स में सिर्फ बीते पांच दिनों में ही सूर्य के तेज़ प्रकोप से सड़कें धूसर हो गई थी।' बताया जा रहा है कि यह सब ला नीना की मजबूती की वजह से हुआ होगा।