हर लड़की का सबसे खूबसूरत सपना होता है मां बनना। कई बार महिलाएं बच्चे पैदा ना होने के कारण तमाम कोशिशें करती हैं। तरह- तरह के इलाज करवाती हैं ताकि वो अपने बच्चे को जन्म दे सकें। लेकिन जब एक पुरुष ही महिला बनकर बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहा तो पढ़ने में बहुत अजीब लगता है। लेकिन ये सच है। जी हां, चीन से ही एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 25 साल की महिला तकरीबन एक साल से मां बनने की कोशिश कर रही थी। वो महिला जन्म से ही एक पुरुष थीं, और इसी वजह से वह बच्चे पैदा करने में असमर्थ थी। हालांकि, इस महिला को खुद नहीं पता था कि वो एक पुरुष है।
पुरुष होने का ऐसा हुआ खुलासा-
दरअसल, वह महिला अपने पैर में लगी एक चोट को डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल गई, जहां उसका एक्स-रे किया गया। इसी एक्स-रे से पता चला कि वो महिला नहीं बल्कि पुरुष है। डॉक्टर्स का कहना था कि एक्स-रे से पता चला है कि वो महिला नहीं बल्कि जन्म से ही पुरुष है। और उसकी हड्डियों का विकास नहीं हुआ है। शायद जिसके कारण उसे अपने पुरुष होने का एहसास ना हुआ हो। साथ ही डॉक्टर्स ने बताया कि उसके पास कोई गर्भाशय या अंडाशय नहीं है। हालांकि, उसके पास पुरुषों के वाई गुणसूत्र हैं, जो कि बताता है कि वह आनुवंशिक रूप से एक पुरुष है।
Jasprit Bumrah ने एंकर Sanjana Ganesan संग लिए सात फेरे, देखें वेडिंग Photos
इस खुलासे को होने के बाद वो महिला हकबका रह गई। हालांकि, डॉक्टर्स ने उसे उसके पुरुष होने को लेकर काफी देर तक समझाया और वो समझ गई। लेकिन उसके लिए ये खुलासा एक बड़े झटके से कम नहीं था। वह महिला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत की रहने वाली है और उसका नाम पिंगपिंग है। पिंगपिंग 25 साल से एक महिला के रूप में रह रही थी और उसने पिछले साल ही शादी की थी।
Meesha Shafi को हुई तीन साल की सजा, Ali Zafar पर लगाया था यौन शोषण का आरोप