पहले गर्लफ्रेंड के साथ किया दुष्कर्म, फिर टुकड़ों में काटकर बना डाली डिश

बीते कई महीनों से क्राइम के ऐसे भयानक मामले सामने आए हैं, जिसमें लिवइन में रहने वाले बॉयफ्रेंड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या करके उसके शरीर के कोई टुकड़े कर डाले और फिर उसकी डिश बनाकर खा गया।

Updated On: Mar 13, 2023 14:15 IST

Dastak Web Team

Photo source - social media

स्नेहा मिश्रा 

बीते कई महीनों से क्राइम के ऐसे भयानक मामले सामने आए हैं, जिसमें लिवइन में रहने वाले बॉयफ्रेंड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या करके उसके शरीर के कोई टुकड़े कर डाले। हैवानियत का एक ऐसा ही मामला 14 साल पहले आया था। इस खबर ने लोगों को खौफ़जदा कर दिया था।

दरअसल, बॉयफ्रेंड ने पहले पार्टी के लिए गर्लफ्रेंड को बुलाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके टुकड़े करके खा गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो इसके पीछे की वजह जानकर सबके होश उड़ गए।

ब्राजील में कुत्ते के भौंकने से परेशान होकर महिला ने किया कुछ ऐसा, जिससे शर्मसार हुई इंसानियत

रूस में 2009 में हैरान करने वाली वारदात सामने आई। जहां 16 साल की करीना बर्दुचियन अपनी जिंदगी हंसी-खुशी जी रही थी। उसे म्यूजिक, कविताओं और कहानियों का शौक था।

भारतीय दंपत्ति जर्मनी से अपनी बेटी को वापस पाने के लिए डेढ़ साल से कर रहे हैं संघर्ष

वैंपायर जैसे कपड़ों का था शौकिन :

मैक्सिम को भी करीना की ही तरह कहानियों, कविताओं और म्यूजिक सुनने का शौक था। वह गोथ प्रकृति का प्राणी था, जिसे अंधेरे में रहना पसंद था। गोथ नेचर की वजह से वह वैंपायर जैसे कपड़े पहनता था। एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान करीना और मैक्सिम की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे।

लड़की के बर्ताव में होने लगा बदलाव :

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिम से मिलने के बाद करीना में काफी बदलाव आए। वह उसी की तरह कपड़े पहनने और बर्ताव करने लगी। उसकी मां ने मैक्सिम से दूरी बनाने को कहा, लेकिन उसने उनकी एक नहीं सुनी।

19 जनवरी 2009 को उसने अपनी मां से कहा कि, वह फ्रेंड के घर ग्रुप स्टडी के लिए जा रही है और सुबह 7 बजे से पहले घर वापस आ जाएगी। अगली सुबह जब करीना घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने उसके दोस्तों को फोन किया, जिसने बताया कि वह तो रात को ही चली गई थी। इसके बाद तो मां के होश उड़ गए।

मां को मिली डायरी :

इसके बाद करीना की मां को उसकी एक डायरी मिली, जिसमें उसने मैक्सिम के बारे में काफी बातें लिखी थीं। मां तुरंत पुलिस के पास गई और उस शख्स और अपनी बेटी की खोजबीन करने की बात कही।

कूड़ेदान में मिले लाश के टुकड़े :

दो हफ्ते बाद पुलिस को एक फोन आया, जिसमें कूड़ेदान के पास से बदबू आने की बात कही गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें कूड़ेदान में लाश के टुकड़े मिले। जब पुलिस ने लाश के टुकड़ों को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा तो पता चला कि यह करीना की बॉडी के पार्ट्स हैं।

दोस्त ने किया पूरा खुलासा :

इसके बाद पुलिस को एक फोन आया, जो एकातेरीना जिनोविएवा नाम की लड़की का था। उसने पुलिस को बताया कि, पार्टी उसके घर पर थी, जिसमें करीना, मैक्सिम के अलावा दो लड़के और यूरी नाम की एक लड़की थी। देर रात तक इन लोगों ने खूब नशा किया। पार्टी में आए दोनों लड़के चले गए और एकातेरिना भी अपने कमरे में चली गई। यूरी, मैक्सिम और करीना पूरी रात पार्टी करते रहे। सुबह जब एकातेरिना कमरे से बाहर आई, तो घर पर करीना को ना देखकर उसने यूरी और मैक्सिम से करीना के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने कहा कि, वह तो रात में ही अपने घर चली गई। शाम को जब एकातेरिना घर लौटी तो, दोनों ने कहा कि उन्होंने एकातेरिना के लिए एक डिश तैयार की है। जब उसने उसे खाया तो उसको कुछ अजीब लगा और पूछने पर मैक्सिम ने बताया कि इस डिश में जो मांस है, वह करीना का है।

मैक्सिम ने कुबूल किया गुनाह :

मैक्सिम ने आगे बताया कि उसने पहले करीना के साथ सेक्स किया और साथ नहाने की बात कहकर बाथरूम में ले गया। पीछे से यूरी बाथरूम में घुसी और करीना को पानी में डुबोकर मार डाला। इसके बाद मैक्सिम ने उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और खाना बनाने के लिए कुछ हिस्सा छोड़कर बाकी बॉडी को ठिकाने लगा डाला। जिसके बाद  पुलिस ने यूरी और मैक्सिम को गिरफ्तार कर लिया।

'डिश बेहद लजीज थी' :

पूछताछ के दौरान, मैक्सिम ने बताया कि, पार्टी में नशा करने के लिए तो काफी सामान था लेकिन खाने के लिए कुछ भी नहीं था। रात को जब उन्हें भूख लगी तो, उन्होंने करीना को जान से मार डाला और उसका मांस खाने की योजना बनाई। गौरतलब है कि साल 2017 में मैक्सिम की लाश जेल में पाई गई थी। ट्रायल के दौरान मैक्सिम ने कहा था कि, करीना की लाश के टुकड़ों से बनी वह डिश बेहद लजीज थी।

ताजा खबरें