जापान एयरलाइंस को तकरीबन सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेना पड़ा यूटर्न

जापान एयरलाइंस को सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यूटर्न लेना पड़ा। 300 यात्रियों से भरे इस विमान को खराब मौसम के चलते वापस अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ा।

Updated On: Feb 28, 2023 07:18 IST

Dastak Web Team

Photo source - Google

जापान एयरलाइंस को 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यू-टर्न लेना पड़ा। लगभग 300 यात्रियों से भरे इस घरेलू विमान को अपने शुरुआती बिंदु पर वापस लौटने के लिए यू-टर्न लेना पड़ा।

दरअसल टोक्यो से फुकुओका जाने वाली जापान एयरलाइंस JL331 रविवार को अपने समयानुसार शाम तकरीबन 6:30 बजे फुकुओका जाने के लिए 2 घंटे की हाप के लिए टोक्यो के हवाई अड्डे से रवाना होने ही वाली थी, हालांकि विमान स्विच के बाद टेकऑफ में 90 मिनट की देरी हुई और जैसे ही विमान फुकुओका पहुंचा तो वहां साफ हो गया कि वह हवाई अड्डे के 10 बजे के कटऑफ समय से चूक गया है।

पाकिस्तान में ड्रग्स लेकर छात्राओं ने अपने सहपाठी को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल

जिसके बचाव में एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि, 'हनेड़ा में तेज हवाओं के चलते शहर जाने वाली सभी अन्य विमानों की उड़ान में देरी हुई। जबकि अन्य सभी देरी से जाने वाले वाणिज्यिक विमानों को कर्फ्यू के बाद उतरने की अनुमति दी गई थी। वहीं JL331 को अनुमति देने से इंकार कर दिया गया था। तो वहीं फुकुओका हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक अखबार को बताया कि वह खराब मौसम को अपनी देरी का कारण नहीं मान सकते हैं।

XYLAZINE ZOMBIE DRUG: अमेरिका में मचा हाहाकार, जानिए कौन - सी दवा लोगों को बना रही जॉम्बी

एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि, पास के शहर की किताक्यूशू में विमान को टेक ऑफ करने की योजना को मना कर दिया गया था। क्योंकि लगभग 335 यात्रियों के लिए कोई सुविधा वहां उपलब्ध नहीं कराई गई थी। बल्कि पायलट को उनके मूल गंतव्य से लगभग 280 मील ओसाका कंसाई इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर रात करीब 10:59 पर टेकऑफ करना पड़ा। लेकिन वहां भी सभी यात्रियों की संख्यानुसार पर्याप्त बस और होटल की सुविधा नहीं थी। जिसके बाद विमान ने सोमवार की सुबह आसमान में उड़ान भरी और लगभग सात घंटे बाद यूटर्न लेकर वापसी की।

ताजा खबरें