भारतीय मूल के ये CEO कर रहे हैं पूरी दुनिया पर राज

भारतीय मूल के ये दस CEO जो दुनिया पर राज करते हैं और सब के लिए प्रेरणा भी हैं। अपनी मेहनत और बुध्दि के बल पर इन्होंने पूरी दुनिया को अपनी मुट्ठी में कर रखा है। आइए जानते हैं इनके बारे में -

Updated On: Mar 8, 2023 20:35 IST

Dastak Web Team

Photo Source - Google

भारतीय मूल के ये दस CEO जो दुनिया पर राज करते हैं और सब के लिए प्रेरणा भी हैं। अपनी मेहनत और बुध्दि के बल पर इन्होंने पूरी दुनिया को अपनी मुट्ठी में कर रखा है। आइए जानते हैं इनके बारे में -

1. Satya Nadella :

सत्य नडेला दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मालिक हैं। वह 1992 में इस कंपनी से जुड़े और साल 2014 में सीईओ के रूप में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का पदभार संभाला। नडेला ने अपने कार्यकाल की शुरुआत सरवर ग्रुप से की थी। कंपनी को ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा श्रेय इन्हें दिया गया है।

2. Sundar Pichai :

सुंदर पिचाई पेशे से एक अमेरिकी व्यवसाई है, लेकिन यह भारतीय मूल के हैं। यह अल्फाबेट और उसकी सहायक कंपनी गूगल एलएलसी के सीईओ हैं। 2004 में यह गूगल से जुड़े। इन्होंने 2 अक्टूबर, 2015 को सीईओ की पदवी संभाली। इनका नाम तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शक्तिशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल है।

3. Parag Agarwal :

पराग अग्रवाल एक भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव हैं। नवंबर 2021 से यह टि्वटर के सीईओ हैं। साल 2011 में पराग एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर से जुड़े और साल 2017 में यहां के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बन गए। 2011 में ट्विटर से जुड़ने से पहले इन्होंने AT और T लैब में भी काम किया।

Australia temple attack: ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, दीवारों पर लिखे हिंदू विरोधी नारे

4. Shantanu Narayan :

शांतनु नारायण Adobe सिस्टम्स के सीईओ हैं। यह साल 1998 से इसी कंपनी में प्रेसिडेंट के पद पर रहकर कंपनी के साथ जुड़े रहे और 2007 में यहां के मालिक बन गए। नारायण 1998 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ग्लोबल प्रोडक्ट रिसर्च के तौर पर Adobe से जुड़े।

5. Indra Nooyi :

इंद्रा नूई का नाम दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं में शामिल है। यह 2006 से 2018 तक पेप्सीको कंपनी की सीईओ रहीं। हालांकि अब यह अमेजॉन और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल बोर्ड की सदस्य हैं।

यूक्रेन बखमुत को खो सकता है, क्योंकि रूसी सेना अपनी बड़ी जीत का दावा करना चाहते हैं

6. Ajaypal Singh Banga :

अजयपाल सिंह बंगा दुनिया की सबसे बड़ी पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनियों में से एक मास्टरकार्ड के सीईओ हैं। 2009 से वह मास्टरकार्ड कंपनी के साथ हैं और साल 2010 में उन्हें कंपनी का सीईओ घोषित कर दिया गया।

7. Arvind Krishna :

दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी टेक्निकल कंपनियों में से एक आईबीएम (IBM) के सीईओ अरविंद कृष्णा है। अरविंद ने साल 2020 में IBM के सीईओ के रूप में पदभार संभाला। इन्होंने 1990 में आईबीएम के थॉमस जे. वाटसन रिसर्च सेंटर से अपने करियर की शुरुआत की थी।

8. Sanjay Mehrotra :

संजय मेहरोत्रा माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ और बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं। यह सैनडिस्क (SanDisk) के सह संस्थापक हैं। इन्होंने 2016 में वेस्टर्न डिजिटल द्वारा इसके अधिग्रहण तक अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य किया है।

9. Ivan Menezes :

इवान मेनेजीस भारतीय मूल के हैं। यह Diageo कंपनी के सीईओ हैं। इवान 1997 में Diageo में शामिल हुए और कई वरिष्ठ पदों पर रहकर काम भी किया। व्यापार और समानता के लिए के लिए साल 2023 में नए साल के सम्मान में इन्हें नाइट की उपाधि दी गई थी।

10. Nikesh Arora :

सॉफ्टबैंक (softbank) के पूर्व सीईओ निकेश अरोड़ा सबसे ज्यादा पैकेज पाने वाले दुनिया के तीसरे सीईओ बन गए हैं। यह साइबर सिक्योरिटी कंपनी पालो अल्टो नेटवर्क के सीईओ हैं। कंपनी ने इन्हें 860 करोड़ रुपये सालाना के पैकेज पर हायर किया है।

ताजा खबरें