ब्राजील में कुत्ते के भौंकने से परेशान होकर महिला ने किया कुछ ऐसा, जिससे शर्मसार हुई इंसानियत

ब्राजील में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी के कुत्ते के ज्यादा भौंकने से परेशान होकर उसे पास के बगीचे में जिंदा दफना दिया।

Updated On: Mar 12, 2023 14:39 IST

Dastak Web Team

Photo source - Google

ब्राजील में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी के कुत्ते के ज्यादा भौंकने से परेशान होकर उसे पास के बगीचे में जिंदा दफना दिया।

यूके न्यूज़ Express की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ब्राजील के प्लैनुरा की है। जहां एक 82 वर्षीय महिला ने अपने ही पड़ोसी के नीना नाम के कुत्ते को दफनाने की बात कबूल की है।

भारतीय दंपत्ति जर्मनी से अपनी बेटी को वापस पाने के लिए डेढ़ साल से कर रहे हैं संघर्ष

घटना से जुड़ी पूछताछ के दौरान कुत्ते के मालिक ने पुलिस को बताया कि, 'जब उन्होंने महिला से इस बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसने बगीचे में एक गड्ढा खोदा और कुत्ते को उसमें दफना दिया, क्योंकि कुत्ता रात में लगातार भौंक जा रहा था, जिसकी वजह से वह ठीक से सो नहीं पा रही थी। हालांकि बाद में कुत्ते को जिंदा निकाल लिया गया।

Zombie virus : फिर से जाग गया है 48500 साल पुराना जोंबी वायरस, इंसानों के लिए बड़ा खतरा

वहीं कुत्ते की 33 वर्षीय मालिकन ने कहा कि, 'जब आरोपी महिला ने उसे बताया कि उसने उनके कुत्ते के साथ क्या किया है तो वह तुरंत बगीचे में पहुंची। बगीचे के एक हिस्से में उसे कुछ अजीब लगा। उसने तुरंत बगीचे में कुदाल से खुदाई शुरू कर दी और पाया कि कुत्ता जिंदा है।'

रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्ता उस गड्ढे में करीब डेढ़ घंटे तक जिंदा दफन रहा। वहां से निकालने के बाद उसे फ़ौरन डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालांकि, आरोपी पड़ोसी महिला को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उसने कुत्ते के मालिक को भी चेतावनी देते हुए कहा, "उसे अब यहां मत आने देना।"

जब पुलिस ने इस मामले को लेकर महिला से पूछताछ की, तो उसने कहा कि वह "इसे फिर से दफना देगी।"

पुलिस ने आरोपी महिला पर जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए, उसे हिरासत में ले लिया गया है।

ताजा खबरें