अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी को स्टेट डिनर पर कर सकते हैं आमंत्रित, जानें क्या है ये स्टेट डिनर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति 'जो बाइडेन' उन्हें स्टेट डिनर के लिए न्योता दे सकते हैं।

Updated On: Mar 18, 2023 18:05 IST

Dastak Web Team

Photo source - Google

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति 'जो बाइडेन' उन्हें स्टेट डिनर के लिए न्योता दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, न्यूयॉर्क में PM मोदी UN मुख्यालय में विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मोदी शिकागो में भारतीय समुदाय के एक बड़े कम्युनिटी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

भारत करेगा G20 समिट होस्ट :

इस मीटिंग से पहले PM मोदी और और अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन मई में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वाड मीटिंग के दौरान भी मिलेंगे।  इस बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलियाई लीडर्स भी मौजूद रहेंगे। वहीं 9 से 10 सितंबर में भारत G-20 समिट भी होस्ट करने वाला है, जिसमें बाइडेन भी हिस्सा लेंगे।

 यह भी पढ़ें : आखिर किस वजह से इस देश में सुबह होते ही बच्चे बन जाते हैं जोंबी?

पांच बार मिल चुके हैं दोनों नेता :

इससे पहले भी मोदी 5 बार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी पहली मुलाकात सितंबर 2021 में अमेरिका के वाइट हाउस में हुई थी। तब दोनों नेताओं ने करीब 90 मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद मोदी और बाइडेन अक्टूबर में इटली में G-20 समिट के दौरान दुसरी बार मिले थे। जिसके बाद दोनों नेताओं की अगली मुलाकात मई 2022 में QUAD समिट के दौरान हुई थी। फिर दोनों जून 2022 में G-7 समिट के दौरान जर्मनी में मिले थे। मोदी-बाइडेन की आखिरी मुलाकात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट में हुई थी।

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक अपने पालतू कुत्ते की वजह से पड़े मुश्किल में

बाइडेन का यह तीसरा स्टेट डिनर :

अमेरिका के राष्ट्रपति पद को संभालने के बाद, ये बाइडेन का तीसरा स्टेट डिनर होगा। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2022 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए डिनर आयोजित किया था। वहीं 26 अप्रैल को बाइडेन ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल को स्टेट डिनर के लिए न्योता दिया था।

आखिर क्या है ये स्टेट डिनर :

स्टेट डिनर अमेरिका का ऑफिशियल डिनर होता है। ये व्हाइट हाउस में आयोजित किया जाता है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी किसी दूसरे देश के हेड ऑफ गवर्नमेंट के लिए डिनर होस्ट करते हैं।

ताजा खबरें