स्नेहा मिश्रा
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में खड़े होने के विषय में सोच रहे हैं। यदि रामास्वामी साल 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा करते हैं, तो भारत के लिए यह दूसरी बार गौरव की बात होगी। क्योंकि भारतीय मूल के दो लोग इस रेस में शामिल हो जाएंगे।
रामास्वामी की दिग्गज अमीर व्यक्तियों में होती है गिनती :
आपको बता दें कि अमेरिका के 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय मूल की निक्की हेली भी हिस्सा ले रही हैं। बुधवार से वह अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी करेंगी। रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं। उनकी गिनती देश के दिग्गज अमीर व्यक्तियों के साथ की जाती है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी साल 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए वह अमेरिका के आयोवा राज्य में कई कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।
रामास्वामी का कहना है कि वह गंभीरता से इस विषय पर सोच विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह एक 'आइडिया बेस्ड' कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं।
500 मिलियन डॉलर के हैं मालिक :
विवेक रामास्वामी का जन्म अमेरिका के सिनसिनाटी में हुआ था। उनके पिता जी एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे, जो कि भारत से अमेरिका आए थे। रामास्वामी की माताजी एक मनोचिकित्सक थीं। विवेक रामास्वामी ने हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं। इनकी कुल संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है।
भूकंप से तुर्की और सीरिया में 25000 से ज्यादा की मौत, कड़ाके की ठंड में भी बचाव अभियान जारी
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पद पर भी विराजमान है भारतीय मूल की महिला :
तो वहीं अमेरिका के साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर रह चुकी निक्की हेली अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं। हेली रिपब्लिकन पार्टी से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। बताया जा रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। बता दें कि वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं।