अमेरिका के आयोवा प्रांत के सीडर रैपिड्स से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला ने अपनी आधी उम्र के एक नाबालिग लड़के के साथ जबरन संबंध बनाये और इसके बाद वह उस नाबालिग से प्रेग्नेंट और एक बच्चे को भी दिया। यही नहीं, वो महिला उस नाबालिग के साथ एक साल तक उसका यौन शोषण भी किया।
नाबालिग के साथ एक साल तक किया यौन शोषण-
ज़ीन्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, उस महिला की उम्र 30 साल की है, जोकि एक काउंसलर हैं। उस महिला का नाम डेनिल हुक बताया जा रहा है। वहीं, उस पीड़ित नाबालिग लड़के की उम्र 14 साल की है। इस मामले की पोल तब खुली जब उस महिला ने बच्चे को जन्म दिया। आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन सर्विस के अनुसार, उस महिला ने जुलाई, 2017 से नवंबर 2018 के बीच 14 साल के नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया। महिला ने नाबालिग के साथ कई बार अवैध तरीके से संबंध बनाए।
डीएनए टेस्ट से हुई पहचान-
वहीं, पीड़ित ने इस मामले को लेकर कोर्ट में अपनी आवाज उठाई। पीड़ित के वकील ने कोर्ट में बताया कि जबरन संबंध बनाने के बाद उस महिला ने यानी डेनिल हुक ने पीड़ित के बच्चे को जन्म दिया। इस बात की पुष्टि डीएनए टेस्ट से हुई। जांच में नाबालिग और नवजात बच्चे का डीएनए मैच हुआ। बता दें, नाबालिग के साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाने की वजह से महिला प्रेग्नेंट हो गई थी।
पीड़ित को पुलिस ने पिछले साल मार्च 2020 में महिला को नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया था। लेकिन मामले की जांच के बाद महिला को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। यही नहीं, इससे पहले महिला ने कोर्ट में नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के लिए लिखित रूप में माफी भी मांगी।
Puducherry Political Crisis: वी.नारायणसामी ने सौंपा इस्तीफा, विधानसभा में बहुमत नहीं कर पाए साबित