सर्दी का मौसम शुरू होते ही कई तरह की बिमारियां लगने का खतरा रहता है। वहीं, ऐसे में कोरोना काल के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते अस्थमा जैसी बीमारी लोगों को अपना शिकार बना रही है। अस्थमा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। और कोरोना से पीड़ित होने वाले लोगों को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है। आइये बताते हैं, कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनका सेवन करने से अस्थमा के मरीजों को काफी हद तक राहत मिल सकती है।
अस्थमा के मरीजों को विटामिन- डी और सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। अस्थमा के मरीजों में विटामिन- डी की कमी होती है, जिससे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए विटामिन- डी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
इसके अलावा, विटामिन- ई भी अस्थमा मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए आपको बादाम, पीनट बटर, पालक, आम जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जबकि विटामिन- सी की कमी को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, टमाटर, खट्टे फल, मटर और कीवी आदि का सेवन करना चाहिए।
इसके अलावा, अगर आप नॉन- वेज खाते हैं तो आपको ओमेगा-3 फूड्स जैसे- सालमन मछली और टूना मछली का सेवन करना चाहिए। वही, बीटा कैरोटीन से भरपूर चीजे जैसे शकरकंद, गाजर खाने चाहिए। इन चीजों के सेवन से अस्थमा के मरीजों को काफी हद तक फायदा मिलता है।
देर रात तक गैजेट्स के इस्तेमाल से पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी की समस्या, स्टडी में खुलासा
इसी के साथ, अस्थमा के मरीजों को अपने सुबह- शाम के खानेपीने का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अस्थमा के मरीजों को अपने दिन की शुरुआत हेल्थी खाने से करनी चाहिए। इसके लिए आप सुबह के नाश्ते में दलिया, उबली हुई सब्जियां और दोपहर को सलाद जैसी चीजे खा सकते हैं। शाम को सूप के अलावा जूस भी पी सकते हैं। इसके बाद आप रात के खाने में रोटी, हरी सब्जियां और दाल खा सकते हैं। इसके अलावा सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध भी पीने से अस्थमा के मरीजों को लाभ मिल सकता है।
MG ZS EV 2021 भारत में 8 फरवरी को होगी लॉन्च, मिल सकते हैं ये दमदार फीचर