हर किसी को बिरयानी पसंद हैं, लेकिन आपने कभी ऐसी बिरयानी के बारे में सुना है जो सोने (Gold) से गार्निश की जाती है। यही नहीं, इसे खाने के लिए आपको हजारों की कीमत भी चुकानी पड़ती है। लेकिन ये बिरयानी आपको सिर्फ दुबई में ही खाने को मिलेगी। जी हां, दुबई के Bombay Borough रेस्टोरेंट ने हाल ही में Royal Gold बिरयानी को लॉन्च किया है। यही नहीं, ये दुनिया की अबतक की सबसे महंगी बिरयानी है।
दरअसल, Bombay Borough ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस बिरयानी की फोटो शेयर की है। रेस्टोरेंट ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर रॉयल गोल्ड बिरयानी को अपने मेन्यु में शामिल किया है। इस बिरयानी को खाए जाने वाले 23 कैरेट के सोने और केसर से गार्निश किया जाता है। जो इसे सबसे अलग बनाती है। यही नहीं, इस बिरयानी में कश्मीरी मटन कबाब, पुरानी दिल्ली मटन चॉप्स, राजपूत चिकन के कबाब, मुगलई कोफ्ते और मलाई चिकन दिया जाता है। इसी के साथ, रायता, करी और सॉस भी दी जाती है।
View this post on Instagram
45 मिनट का लगता है टाइम-
इस बिरयानी की एक और खास बात ये है कि इसको बनाने में करीब 45 का समय लगता है। आर्डर देने के बाद ये बिरयानी 45 मिनट में टेबल पर होती है। रेस्टोरेंट ने इसकी प्री- आर्डर भी शुरू कर दिए हैं। यानी कि जो लोग जाते ही इस बिरयानी का मजा लेना चाहते हैं तो वो रेस्टोरेंट जाने से पहले ही इसका आर्डर दे सकते हैं और बिना इंतजार किये इसे खा सकते हैं।
MP Mohan Delkar का मर्डर या आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बात
करीब 20,000 रुपये में मिलते हैं ये राइस-
वहीं, इसकी कीमत की बात करें तो Royal Gold Biryani की कीमत करीब 20,000 रुपये है। इस बिरयानी को एक बड़ी गोल्ड प्लेट में सर्व किया जाता है। इसमें तीन तरह के राइस दिए जाते हैं, जिसमें बिरयानी राइस, कीमा राइस और वाइट-सैफरन राइस दिए जाते हैं, जिनका कुल वजन करीब 3 किलो होता है। अगर आपको भी ये बिरयानी खानी है तो दुबई के लिए रवाना हो जाएं।
Sara Ali Khan नहीं करतीं ब्रैंड्स पर पैसा खर्च, सरोजिनी नगर से खरीदती हैं सलवार-कमीज