आजकल मार्किट में कई तरह के परफ्यूम आ रहे हैं। ऐसे में हम अपनी पसंद के हिसाब से महंगे परफ्यूम खरीद लेते हैं और उनका इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन घर से बाहर निकलते ही परफ्यूम की खुशबू उड़ जाती है। और फिर हमे उसी पसीने की बदबू का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनसे आप दिन भर महकते रहेंगे।
इन जगहों पर लगाएं परफ्यूम-
परफ्यूम का इस्तेमाल करने का तरीका भी अलग- अलग होता है। जिससे परफ्यूम की खुशबू काफी देर तक बॉडी पर टिकी रहती है। ऐसे में आप हमेशा अपनी बॉडी के पल्स प्वॉइंट्स पर लगायें। इसी के साथ, परफ्यूम को आप अपने दोनों हाथों की कलाइयों और कान के पीछे, दोनों एल्बो जॉइंट्स और गले के बीचों- बीच यानी विंड पाइप लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप पूरे दिन महकते ही रहेंगे।
कपड़ों पर ना लगाएं परफ्यूम-
आप कभी भी अपने पूरे कपड़ों पर परफ्यूम का ना छिड़के। और हमेशा अपने सभी पल्स प्वॉइंट्स पर एक बार या ज़्यादा-से-़ज़्यादा दो बार परफ्यूम लगाएं।
समलैंगिक विवाह पर जवाब न मिलने से भड़का दिल्ली HC, सरकारों से मांगा जवाब
मौसम के हिसाब से बदलते रहें अपना परफ्यूम-
आपको मौसम के हिसाब से अपना परफ्यूम बदलना चाहिए। क्योंकि परफ्यूम भी मौसम में अपने हिसाब से काम करते हैं। सर्दियों में आपको ठंड में स्ट्रॉन्ग खुशबू वाला और गर्मी में लाइट खुशबू वाला परफ्यूम लगाना चाहिए। वहीं, ऑफिस और ऑफिशियल समारोह में हल्के यानी माइल्ड परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए।
परफ्यूम को कभी भी ना रखें धूप में-
आपको कभी भी अपने परफ्यूम को धूप में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि धूप में परफ्यूम का असर कम होता है और इस्तेमाल करने के बाद उसकी खुशबू कम आती है। इसलिए परफ्यूम को हमेशा धूप के सीधे संपर्क से दूर रखें।
भारत के इस गांव ने शादी में शराब पर लगाई पाबंदी