दिल्ली में 7 दिन के लिए एक और अंडरपास हुआ बंद, इन लोगों को होगी परेशानी

दिल्ली-NCR वालों के लिए एक और परेशानी सामने आ गई है, क्योंकि दिल्ली में मरम्मत के लिए  बेनितो जुआरेज अंडरपास एक सप्ताह के लिए बंद हो रहा है।

Updated On: Mar 18, 2023 17:13 IST

Dastak Web Team

Photo Source - Twitter

दिल्ली-NCR वालों के लिए एक और परेशानी सामने आ गई है, क्योंकि दिल्ली में मरम्मत के लिए  बेनितो जुआरेज अंडरपास एक सप्ताह के लिए बंद हो रहा है। गुरुग्राम से IGI एयरपोर्ट जाने में पहले से ही लोगों को मुश्किल हो रही है। ऊपर से अब एक और अंडरपास बंद होने जा रहा है, साउथ दिल्ली में ट्रैफिक की हालत बिगड़ने वाली है। PWD की तरफ से बेनितो जुआरेज पर बने नए अंडरपास की रिपेयरिंग होने जा रही है शनिवार से यह बंद रहेगा।

लंबा जाम लगने की संभावना-

इसे बंद करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी NOC दे दी है, मतलब लुटियंस दिल्ली से राव तुलाराम मार्ग के जरिए गुड़गांव पहुंचना बहुत मुश्किल होने वाला है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पहले से ही बंद है, NH48 का एक स्ट्रेच बंद है और आश्रम फ्लाईओवर पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा है। ऊपर से अब बेनितो जुआरेज मार्ग अंडरपास के बंद होने से लोगों के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है। दिल्ली के अन्य रास्तों पर लंबा जाम लगने की संभावना है।

बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडर पास क्यों हो रहा है इतनी जल्दी रिपेयर-

हाल ही में बेनितो जुआरेज मार्ग पर यह अंडरपास बना है, इसे साउथ दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से  IGI एयरपोर्ट गुड़गांव और द्वारका आने जाने वालों को राहत मिली थी। PWD के मुताबिक इस अंडरपास में सीवरेज और वाटर लॉगिंग की दिक्कत आ रही है, इसे रिपेयर करने की जरूरत है। यह अंडरपास पिछले साल जुलाई में ही खोला गया था। ट्रैफिक पुलिस से PWD अधिकारियों को NOC मिल चुकी है, लेकिन वह सोच रहे हैं कि अंडरपास को कब से बंद किया जाए। जानकारी के मुताबिक अगर यह अंडरपास शनिवार को बंद नहीं हुआ, तो इसे रविवार को बंद किया जा सकता है। ‌ ऐसा भी संभव हो सकता है कि ट्रैफिक को रात के वक्त रोका जाए।

गौर फरमाएं- अडानी और मोदी सरकार की सांठगांठ के आरोपों पर क्या बोले अमित शाह?

अंडरपास बंद होने पर डायवर्सन क्या होगा?

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्सन का प्लान तैयार कर लिया है, सैन मार्टिन के रास्ते से आने वाले लोगों को सरदार पटेल मार्ग और उसके बाद धौला कुआं से गुड़गांव की ओर भेजा जाएगा, दूसरी तरफ से आने वालों को आउटर रिंग रोड लेनी होगी।

यहां गौर फरमाएं- Meghalaya को मिली पहली Electric Train की सौगात, जानें क्या होंगे क्षेत्र को इससे फायदे

ताजा खबरें