बीजेपी की महिला नेता शाजिया इल्मी (Shazia Ilmi) ने हाल ही में बीएसपी (BSP) के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी (Akbar Ahmed Dumpy) पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में शाजिया ने केस दर्ज भी करवा दिया है। शाजिया ने दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाने में अकबर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि अकबर ने उनके लिए अपशब्द कहे और साथ ही उन्हें धमकी भी दी है। ये मामला 6 फरवरी को दर्ज कराया गया था।ॉ
क्या है पूरा मामला-
बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने पुलिस में शिकायत में बताया कि वह 5 फरवरी को वसंत कुंज में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में कई देशों जैसे चिली, पैरागुए और कोस्टा रिका के एम्बेसडर भी शामिल हुए थे। और इसी पार्टी में पूर्व बीएसपी सांसद भी मौजूद थे। इसी दौरान उन दोनों के बीच बहस हो गई और इसी बीच अकबर अहमद ने अपशब्द कहे और इस दौरान अकबर ने उन्हें धमकी भी दी।
Zoom Meeting के दौरान पति को Kiss करने लगी पत्नी, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो
हालांकि, पार्टी में मौजूद सभी लोगों ने अकबर अहमद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और अपशब्द बोलते रहे। इसके बाद अगले दिन शाजिया ने शिकायत दर्ज करवाई है। शाजिया इल्मी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि अकबर अहमद डंपी ने उनके खिलाफ सेक्सयुल रिमार्क भी किए। इसकी शिकायत शाजिया इल्मी ने CR पार्क थाने में दी थी लेकिन पार्टी की जगह वसंत कुंज थी इसलिए पुलिस में 7 फरवरी को शाजिया इल्मी की शिकायत पर वसंत कुंज साउथ थाने में IPC की धारा 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।