बिहार के मधुबनी से एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां पर कुछ हैवानों ने मिलकर एक गूंगी- बहरी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। यही नहीं, इस दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद उसकी आंखें भी फोड़ दी गई। इसके बाद पीड़ित लड़की की हालत काफी नाजुक होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
पीड़िता की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है। जब उसके साथ ये वारदात हुई तब वह बकरियों को घास चराने के लिए बाहर खेत में गई थी। इसी दौरान हैवानों ने मिलकर इस दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। पीड़िता गूंगी और बहरी है, लेकिन उसकी दोनों आंखों को किसी नुकीली चीज से फोड़ दिया गया, ताकि वह अपराधियों की पहचान न कर सके। पुलिस से इस मामले की छानबीन कर रही है। इस दुष्कर्म में लिप्त सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
ग्राम प्रधान ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि पीड़िता लड़की अपनी बकरियों को कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर एक खेत में चराने के लिए ले गई थी। इन बच्चों में से एक ने जाकर लड़की के परिवार को घटना के बारे में सूचित किया। पीड़िता लड़की एक पड़ोस के गांव के एक बंजर खेत में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने कहा कि लड़की को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मधुबनी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।
VIVO Y12s भारत में लॉन्च, जानें इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत