जैसा कि आप सभी को पता है पिछले कई दिनों के दौरान पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी के कारण यहां के स्थानीय निवासियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा है तो वही दूसरी ओर पर्यटकों की लॉटरी निकल गई है। आम तौर पर पर्यटक पहाड़ों पर स्नो फॉल का नज़ारा देखने जाते हैं। लेकिन सभी को स्नो फॉल देखने को मिल जाए ये जरूरी नही। वैसे तो बहुत सारे हिल स्टेशन हैं। जहां लोग घूमने जाते हैं लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के बारे में बता रहे हैं जहां भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने बर्फ के साथ बहुत मस्ती की और डांस किया। आपको बता दें कि गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में एक पर्यटक स्थल देहरा की गली (डीकेजी) में पर्यटकों ने खूब आनंद लिया।
डीकेजी एक बहुत खूबसूरत जगह है
एक पर्यटक ने एएनआई को बताया कि हम यहां अपने परिवार के साथ आए हैं। डीकेजी एक बहुत खूबसूरत जगह है। हालांकि हम सड़क बंद होने के कारण आगे नहीं जा सकते हैं। लेकिन हम यहां बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं। बता दें कि राजौरी जिले की थाना मंडी तहसील में बर्फ से ढकी पहाड़ियों के साथ डीकेजी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। एक और पर्यटक अमरीश जो देहरादून से आए है। उन्होने कहा कि बर्फबारी देहरादून में भी होती है। लेकिन यहां कुछ नया और बेहतर है। मैं यहां इसकी सुंदरता की सराहना करने आया हूँ।
अगर केरल जाने का बना रहे हैं प्लान, तो जाने से पहले जान लें ये बातें
यहां के स्थानीय निवासियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अपर्याप्त बिजली आपूर्ति की समस्या यहां के लोगों की मुख्य समस्या है। मंडी निवासी शहजाद ने एएनआई को बताया कि जिले में बिजली को लेकर भारी समस्या है। हम प्रशासन से इसे हल करने की अपील करते हैं। यहां रात में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है। जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बारिश और बर्फबारी के दौरान कई भूस्खलन भी हुए हैं।
यात्रा नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अगले साल से मांगा जा सकता है वैक्सीन पासपोर्ट