Lakkha Singh Sidhana: कृषि कानून (Farm Bills) के खिलाफ 26 जनवरी को लाल किले (Red Fort Violence) पर हुई हिंसा के मास्टरमाइंड लक्खा सिंह सिधाना की दिल्ली पुलिस तलाश कर रही है। वहीं, लक्खा सिंह पर एक लाख रुपये का ईनाम भी रखा गया है। अब हाल ही में लक्खा सिंह ने एक वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस को खुला चैलेंज दिया है। और 23 फरवरी को फिर से एक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
23 फरवरी को बठिंडा में प्रदर्शन का किया ऐलान-
लक्खा सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि 23 फरवरी को कृषि बिल के खिलाफ भठिंडा में प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के साथ, लक्खा ने इस प्रदर्शन में भारी संख्या में युवाओं और किसानों को शामिल होने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि बठिंडा जिले मेहराज पिंड में एक विरोध प्रदर्शन रखा गया है। आओ मेरे भाइयों बड़ी संख्या में कोशिश करें ताकि पता लगे कि हम किसान आंदोलन के साथ हैं।
पुलिस का आरोप है कि इस वीडियो के जरिये वह किसान आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहा है। उसके इस भड़काऊ बयान से ये आंदोलन हिंसा में तब्दील हो सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही दिल्ली पुलिस ने लक्खा को लेकर अपनी तलाश तेज कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लक्खा ने इस वीडियो को जारी कर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की है।
उत्तर प्रदेश: 13 साल की रेप पीड़िता ने अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म, जानें पूरा मामला
कौन है लक्खा सिंह सिधाना-
लक्खा सिंह सिधाना को पंजाब का गैंगस्टर है, जिसपर 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा को भड़काने का आरोप है। लाल किले हिंसा का मास्टरमाइंड लक्खा को ही बताया जा रहा है। लक्खा का असली नाम लखबीर सिंह सिधाना है, जोकि भठिंडा के सिधाना गांव का रहने वाला है। यही नहीं, लक्खा के खिलाफ पंजाब में कई क्रिमिनल केस दर्ज है और वह कई बार जेल भी जा चुका है।
CTET Answer Key 2021: आंसर की हुई रिलीज़, डायरेक्ट लिंक पर यहां करें चेक