Srinagar: सीमा सड़क संगठन में 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग को वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 68 दिनों में खोल दिया। बीते वर्ष दिसंबर के महीने में इस सड़क पर वाहन की आवाजाही के लिए रोक लगा दिया गया और सड़क बंद कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Delhi की तीसरी Ring Road का काम जल्द होगा पूरा, इतने कम समय में पहुचेंगे चंडीगढ़
BRO के अधिकारी ने क्या कहा-
आधिकारिक रूप से इस राजमार्ग को वाहन की आवाजाही के लिए खोल देने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने कहा कि इस जोलीला दर्रे को खोलना हमारे लिए हमेशा से सबसे कठिन चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि यह मेहनत BRO के अधिकारियों और कर्मियों की है जिससे कि हम 68 दिनों की रिकॉर्ड संख्या में पास को खोलने में सक्षम हुए। बीते 3 वर्षों से हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
The @BROindia, today opened strategic Zojila Pass after just 68 days of snow closure Read more here: https://t.co/AhAl97oDEz@giridhararamane pic.twitter.com/l32BWqH6Pk
— A. Bharat Bhushan Babu (@SpokespersonMoD) March 16, 2023
BRO की आगे की कोशिश-
उन्होंने कहा कि हमारी यह भी कोशिश होगी की केवल 60 दिनों में ही हम सड़क बनाने का काम कर दें। हमारे BRO के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से अभ्यस्त हैं और वह सभी क्षेत्र से भी परिचित हैं। इस सड़क को खोलने की प्रक्रिया के दौरान कोई भी उपकरण क्षतिग्रस्त नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि BRO के साथ काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों को गर्म कपड़ों के साथ पर्याप्त मजदूरी, आश्रय और भोजन की सेवा भी प्रदान की जा रही हैं।
DG BRO ने कहा कि सड़क लद्दाख में सैनिकों के अलावा बंदूक, गोलियों और टैंकों के साथ रक्षा के उपकरणों को भेजने में भी मदद मिलेगी साथ ही इस सड़क को जल्दी खोलने से सरकार को 1 दिन में 7 करोड़ रुपए बचाने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि सड़क के जल्दी खुलने से लद्दाख क्षेत्र को आर्थिक धक्का देने में मदद मिलती है, जो कि 6 महीने तक दुनिया के काफी हिस्सों से कटे रहते हैं। क्योंकि लद्दाख के लोग अब इस सड़क के माध्यम से आसानी से श्रीनगर आ सकते हैं साथ ही वह अपनी आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से जयपुर के बीच जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रा का समय होगा इतना कम