एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, रजनीकांत राजनीति में शामिल नहीं होंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। काफी लंबे समय से चर्चा थी कि रजनी आगामी विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेंगे और इसी के जरिये राजनीति में एंट्री कर लेंगे। लेकिन अब एक्टर ने इससे साफ़ मना कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने अपने फैसले को बदलने का भी कारण बताया है।
रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा कि वो राजनीति में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये फैसला अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही दिक्कतों के कारण लिया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही रजनीकांत का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, जिसके बाद वो हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त हो गये थे। लेकिन उसी दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी। इसी के चलते उन्होंने अपने राजनीति में शामिल होने के फैसले को बदल लिया है।
— Rajinikanth (@rajinikanth) December 29, 2020
साथ ही, उन्होंने फैसला किया है कि वह चुनावी राजनीति में आये बगैर ही लोगों के लिए काम करेंगे और उनकी सेवा करेंगे। बता दें, रजनीकांत ने खुद राजनीति में शामिल होने के साथ- साथ अपनी एक अलग पार्टी बनाने का फैसला किया था। लेकिन अब उन्होंने स्वास्थ्य का कारण बताकर इससे मुंह मोड़ लिया है। इस फैसले के बाद सुपरस्टार को आलोचकों का भी सामना कर पड़ सकता है।
21 साल की आर्या राजेंद्रन बनीं देश की सबसे पहली युवा मेयर
बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद ऐलान किया था कि वो 31 दिसंबर 2020 को अपने राजनितिक दल का ऐलान करेंगे। जिसके बाद तमिलनाडु आगामी विधानसभा चुनावों में उनका खड़ा होना तय है। जिसके बाद वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के रूप में खड़े होंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
यात्रा नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अगले साल से मांगा जा सकता है वैक्सीन पासपोर्ट