दिल्ली से जयपुर के बीच जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रा का समय होगा इतना कम

भारतीय रेलवे जल्द ही दिल्ली से जयपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करेगी। जानकारी के मुताबिक पश्चिम जोन के एक सर्कुलर मैं लिखा गया कि जयपुर और दिल्ली के बीच मार्च 2023 के तीसरे हफ्ते यानी 20 मार्च 2023 तक वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की संभावना है।

Updated On: Mar 16, 2023 23:45 IST

Dastak Web Team

Photo Source - Twitter

भारतीय रेलवे जल्द ही दिल्ली से जयपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करेगी। जानकारी के मुताबिक पश्चिम जोन के एक सर्कुलर मैं लिखा गया कि जयपुर और दिल्ली के बीच मार्च 2023 के तीसरे हफ्ते यानी 20 मार्च 2023 तक वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की संभावना है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन को NWR (नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे) ने ऑन बोर्ड खाने पीने की व्यवस्था करने के लिए कहा है, साथ ही circular में यह भी कहा गया कि जल्द ही इसके उद्घाटन के बारे में बताया जाएगा।

यात्रा का समय -

आमतौर पर दिल्ली से जयपुर जाने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद आपसे यह समय घटकर 2 घंटे हो जाएगा।

11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस-

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य अधिकारी कैप्टन शशि ने बताया कि NWR को वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है और रेलवे बोर्ड से बातचीत के बाद ही आखिरी रास्ता और समय तय किया जाएगा। अगर भारतीय रेलवे ने‌ अगले हफ्ते जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू कर दिया तो यह 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेनें पहले से ही 10 रास्तों पर चलती हैं जिनमें नई दिल्ली-कटरा, नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-अंबा‌ अदौरा, गांधीनगर-मुंबई, नागपुर-बिलासपुर, चेन्नई-मैसूर, सिकंदराबाद- विशाखापट्टनम, मुंबई-सिडनी, मुंबई-सोलापुर और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी।

गौर फरमाएं-Green National Highway Corridors भारत के चार राज्यों में बनेंगे, सरकार और वर्ल्ड बैंक के बीच समझौता

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस-

पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को 2019 में पेश किया गया था यह ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। इन वंदे भारत ट्रेन ओं को 2022 में चलाना शुरू किया गया। ये ट्रेनें फुल्ली ऐसी हैं और इनमें आपको बहुत सी सुविधाएं भी दी जाती हैं। हिंदी सबके बीच रेलवे पहली बार एलुमिनियम वंदे भारत ट्रेन ए बनाने के बारे में सोच रहा है।

गौर फरमाएं- Delhi Metro में अब नहीं बना सकेंगे Reels, जानें क्या कहा DMRC ने

ताजा खबरें