Ookla Speedtest Report: मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत ने विदेशों को भी पछाड़ा, पहुंचा 69वें नंबर पर

भारत में 5G रॉकेट की रफ्तार से भी तेज दौड़ा है। ऊकला की रिपोर्ट के अनुसार, जहां भारत सितंबर 2022 में 118वें नंबर पर था, वही अब 69वें स्थान पर पहुंच गया है।

Updated On: Mar 3, 2023 09:18 IST

Dastak Web Team

Source- Google

किरण शर्मा

आज हर व्यक्ति अपना ज्यादातर समय मोबाइल इस्तेमाल करने में व्यतीत करता है और आजकल 5G के जमाने में इसका स्तर और बढ़ गया है। इसी की बदौलत भारत ने मोबाइल इंटरनेट स्पीड टेस्ट में विदेशों को पीछे कर दिया है। भारत में 5G सर्विसेज अक्टूबर 2022 में शुरू की गई थी और भारत में इसने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्लोबल स्पीड टेस्ट इंडेक्स में रूस और मेक्सिको जैसे देशों को पीछे कर दिया है।

Ookla विश्व स्तर पर इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क का सर्वे करता है, जिसकी तरफ से हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसके मुताबिक भारत में औसतन डाउनलोड स्पीड में 115% तक की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2022 यह 13.87 Mbps थी लेकिन अब जनवरी 2023 में बढ़कर 29.85 Mbps हो गई है। इसके मुताबिक भारत में प्रति सेकंड 30MB की दर से डाटा डाउनलोड होता है। यह सब 5G नेटवर्क के आने के बाद संभव हुआ है। 5G की वजह सेे मोबाइल नेटवर्क की गति (Speed) और गुणवत्ता (Quality) में सुधार हुआ है।

जाने क्यों डाउन हुआ टि्वटर, अब दिखाई दे रहे हैं ट्वीट्स

विदेशी देशों के साथ मुकाबले में भारत-

Ookla के Speedtest Global Index मे भारत ने ऊंची छलांग लगाई है। सितंबर 2022 में जहां भारत 118वें स्थान पर था वहीं अब जनवरी 2023 में 69 नंबर पर आ गया है। भारत ने इंडेक्स में 49 कदमों की ऊंची छलांग लगाई है। भारत अब G20 के देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत तुर्कीये, साउथ अफ्रीका और ब्राज़ील जैसे देशों के साथ मुकाबले करने के लिए तैयार हो रहा है। तुर्कीये में औसत डाउनलोड स्पीड 30.98 Mbps है जोकि 65वें स्थान पर है जबकि साउथ अफ्रीका में 34.71 Mbps है यह 58वें स्थान पर है। इसके साथ ही ब्राजील 35.85 Mbps स्पीड के साथ 57वें स्थान पर है। इस तरह जारी रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में भारत इन देशों को पछाड़ भी सकता है।

Market में आया तीन दिन की बैटरी लाइफ और मास्क के साथ भी फेस अनलॉक करने वाला फोन

ताजा खबरें