Google Translate पर आ रहा ये कमाल का फीचर, जाने कैसे ट्रांसलेशन होगा और भी आसान

गूगल ट्रांसलेशन ने हाल ही में अपने एक नया फीचर ऐड किया है, जो आपको फोटो में मौजूद भाषा को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करने का ऑप्शन देगा।

Updated On: Mar 11, 2023 16:29 IST

Dastak Web Team

Photo Source - Google

अब Google Translate एक नया फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से आप इमेज के टेक्स्ट को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। गूगल ट्रांसलेट गूगल लेंस के लिए AR ट्रांसलेट टूल जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके इमेज से टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकता है। गूगल ट्रांसलेट पर जाकर आप देखेंगे कि पेज के टॉप पर टैब में एक पंक्ति दी गई है। अगर आपने पहले भी गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल किया है, तो आपको टैब के ग्रुप में एक नया इमेज टैब देखने को मिलेगा।

गूगल ट्रांसलेट की वेबसाइट के टॉप पर इमेज टैब यूजर को अपने कंप्यूटर से फोटो अपलोड करने की अनुमति देता है। इस ट्रांसलेशन में यूजर्स, jpeg, png or jpg फॉर्मेट में इमेज अपलोड कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल-

1. अपने मोबाइल फोन या डेक्सटॉप पर गूगल ट्रांसलेट वेबसाइट खोलें

2. उसके बाद ऊपर लेफ्ट में इमेज टैब पर क्लिक करें

3. अब आप अपने इमेज इमेज को ट्रांसलेट करने के लिए ब्राउज़ करें

4. ट्रांसलेट के लिए आप jpeg, png or jpg इमेज अपलोड करें

5. अब इमेज से टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने के लिए गूगल आपको 130 भाषाओं का ऑप्शन देगा। जिसके बाद आप को जिस भी भाषा में टेक्स्ट ट्रांसलेट करना है आप उसे चुने गूगल ट्रांसलेट उस टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर देना।

व्हाट्सएप आपको खुद याद दिलाएगा ग्रुप की एक्सपायरी डेट, जानिए कैसे

जल्द शुरू होगा गूगल I/O इवेंट-

पहली पहली बार गूगल  I/O 2008 में आयोजित किया गया था और जिसके बाद Covid19 महामारी के कारण 2022 में छोड़कर इसे हर साल आयोजित किया जाता है। उम्मीद है कि इस साल भी यह इवेंट आयोजित किया जाएगा और इस इवेंट में कंपनी शानदार प्रोडक्ट पेश करेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस इवेंट में Android14 के शुरुआत होने की उम्मीद है।

क्या आपका AC कुलिंग नहीं कर रहा? जानिए इस समस्या के उपाय

ताजा खबरें