उत्तर प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है। जहां जालौन के आटा टोल प्लाजा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के अधिकारियों के साथ जमकर मारपीट की औऱ साथ ही तोड़फोड़ भी की।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह भाजपा नेता टोल कर्मचारियों से बद्सलूकी कर रहे है और उन्हें बुरी तरह पीट रहे है साथ ही तोड़फोड़ भी कर रहे है। हैरानी की बात ये रही कि वहां मौजूद पुलिस मूकदशक बनी रही।
आपको बता दे कि भाजपा नेता आदित्य अग्रवाल जालौन के आटा टोल प्लाजा पर बिना पैसे दिए फ्री में गाड़ी निकाल रहे थे। जब टोल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो वो आग बबूला हो गए और हाथो में डंडा और बदूक लेकर तोड़फोड़ करने लगे। जिसके बाद नेता ने अपने दबंग साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। दबंगों का इतने से दिल नहीं भरा तो वो टोल प्लाजा आफिस के अंदर घुस गये और मैनेजर को मारना शुरू कर दिया।
मैनेजर के साथ टोल प्लाजा के कर्मचारी भी घायल हो गए तब टोल कर्मचारियों ने अपने आप को बचाने के लिए दबंगो के ऊपर हमला कर दिया। तब दबंग अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले. बाद में पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=NqaGbSR-vVU