बॉलीवुड और टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज 36 साल के हो गए हैं। करण ने अपना 36वां बर्थडे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ सेलिब्रेट किया। बिपाशा ने करण के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां कीं और इसका जश्न मुंबई की भीड़भाड़ से दूर गोवा में अपने करीबियों के साथ मनाया।
बिपाशा ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है जिसमें वो बर्थडे बैश एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।बता दें, बिपाशा उनकी तीसरी पत्नी हैं। बिपाशा और करण की नजदीकियां फिल्म ‘अलोन’ (2015) के सेट पर बढ़ीं। फिर 30 अप्रैल, 2016 को जोड़ी शादी के बधन में बंधीं।
https://www.youtube.com/watch?v=CRbpmhlDx_o