करीना कपूर और सैफ अली खान के नन्हे नवाब तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में छाए रहते है। तैमूर की फैंन फॉलोविंग किसी स्टार से कम नहीं है। अब तैमूर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं और इस बात को खुद मां करीना ने स्वीकारा है, वो तो तैमूर को ऑडिशन के लिए भी ले आई हैं।
दरअसल हाल ही में बेटे तैमूर को लेकर करीना मुंबई के महबूब स्टूडियो पहुंची थी। यहां वो अपनी गाड़ी से उतर कर तैमूर को गोद में लिए वैनिटी वैन की तरफ बढ़ रही थीं। रास्ते में करीना को मिले डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा से बात करते हुए करीना कहती है कि वो तैमूर को ‘स्टूडें ऑफ़ द ईयर 5’ के ऑडिशन के लिए लेकर आई हैं। यह बात सुनकर करीना समेत सभी हंसने लगते है और तैमूर अचानक रो पड़े। हालाकि करीना ने यह बात मज़ाक में कही थी। दरअसल करीना इस स्टूडियो में किसी कमर्शियल ऐड की शूटिंग के लिए आई थीं।
https://www.youtube.com/watch?v=4PlBXkmt5jA