दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का कल देर रात निधन हो गया। वह 82 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते शनिवार यानी बीती रात उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके बेटे हरीश खुराना ने एक ट्वीट के जरिये दी।
RIP #MadanLalKhurana pic.twitter.com/oLowc1uv6t
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का कल देर रात निधन हो गया। वह 82 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते शनिवार यानी बीती रात उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके बेटे हरीश खुराना ने एक ट्वीट के जरिये दी।आपको बता दे कि दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित अपने मकान में उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। मदन लाल खुराना पिछले कुछ सालों से ब्रेन स्ट्रोक के शिकार थे और तबसे ही वो बीमार चल रहे थे। इस समय उन्हें छाती में संक्रमण था और पिछले कुछ दिनों से बुखार भी था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदनलाल खुराना के निधन पर दुःख प्रकट कर अपने ट्वीट किया कि श्री मदन लाल खुराना जी के निधन से पीड़ित उन्होंने विशेष रूप से बेहतर बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की प्रगति के लिए अथक रूप से काम किया। उन्होंने खुद को दिल्ली सरकार और केंद्र दोनों में मेहनती और लोगों के अनुकूल प्रशासक के रूप में प्रतिष्ठित किया।बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी खुराना के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। साथ ही, कहा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे।कौन थे मदनलाल खुराना मदन लाल खुराना बीजेपी के कद्दावर नेता थे। दिल्ली की राजनीति में वह लंबे समय तक सक्रिय रहे। वे 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। 2001 में उन्हें राजस्थान का राज्यपाल भी बनाया गया था। मदन लाल खुराना का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में 15 अक्टूबर 1936 को हुआ था। ब्रिटिश राज में ये इलाका अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में पड़ता था।1947 में देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। तब खुराना मात्र 12 साल के थे। उनका परिवार दिल्ली के कीर्ति नगर के रिफ्यूजी कॉलोनी में रहता था। खुराना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन पास की थी।
— Harish Khurana (@HarishKhuranna) October 27, 2018
आपको बता दे कि दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित अपने मकान में उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। मदन लाल खुराना पिछले कुछ सालों से ब्रेन स्ट्रोक के शिकार थे और तबसे ही वो बीमार चल रहे थे। इस समय उन्हें छाती में संक्रमण था और पिछले कुछ दिनों से बुखार भी था।
Delhi: Visuals from the residence of former Chief Minister Madan Lal Khurana who passed away earlier tonight. He was 82 years old. pic.twitter.com/4kVYD7kkC2
— ANI (@ANI) October 27, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदनलाल खुराना के निधन पर दुःख प्रकट कर अपने ट्वीट किया कि श्री मदन लाल खुराना जी के निधन से पीड़ित उन्होंने विशेष रूप से बेहतर बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की प्रगति के लिए अथक रूप से काम किया। उन्होंने खुद को दिल्ली सरकार और केंद्र दोनों में मेहनती और लोगों के अनुकूल प्रशासक के रूप में प्रतिष्ठित किया।
Anguished by the passing away of Shri Madan Lal Khurana Ji. He worked tirelessly for the progress of Delhi, particularly towards ensuring better infrastructure. He distinguished himself as a hardworking and people-friendly administrator, both in the Delhi government and Centre.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2018
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी खुराना के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। साथ ही, कहा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे। pic.twitter.com/TG1I1fHQtT
— Amit Shah (@AmitShah) October 27, 2018