राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार यानी आज मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ट्वीट कर दी। कुशवाहा ने आज बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया है। इतना ही नहीं, वह आज एनडीए की बैठक में भी शामिल नहीं होंगे। आपको बता दे कि कल से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक बुलाई गई है।
Sources: RLSP Chief Upendra Kushwaha resigns as Union Minister pic.twitter.com/1wKs7AXI3H
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार यानी आज मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ट्वीट कर दी। कुशवाहा ने आज बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया है। इतना ही नहीं, वह आज एनडीए की बैठक में भी शामिल नहीं होंगे। आपको बता दे कि कल से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक बुलाई गई है।आपको बता दें कि इस बात की जानकारी भी एएनआई ने ही दी कि कुशवाहा शीतकालीन सत्र से पहले होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होंगे। आरएलएसपी अध्यक्ष के इस कदम से 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।आरएलएसपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के बीजेपी के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी और जेडीयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। कुशवाहा पिछले कुछ हफ्तों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, कुशवाहा आज बीजेपी से अपनी राह अलग करने की घोषणा कर सकते हैं। वह केंद्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे। ऐसी अटकलें हैं कि आरएलएसपी विपक्ष गठबंधन से हाथ मिला सकती है, जिसमें लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस शामिल हैं।
— ANI (@ANI) December 10, 2018
आपको बता दें कि इस बात की जानकारी भी एएनआई ने ही दी कि कुशवाहा शीतकालीन सत्र से पहले होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होंगे। आरएलएसपी अध्यक्ष के इस कदम से 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
Upendra Kushwaha to ANI: I will not participate in the meeting of NDA allies today. (file pic) pic.twitter.com/mM8wdaW1Ff
— ANI (@ANI) December 10, 2018
आरएलएसपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के बीजेपी के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी और जेडीयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। कुशवाहा पिछले कुछ हफ्तों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, कुशवाहा आज बीजेपी से अपनी राह अलग करने की घोषणा कर सकते हैं। वह केंद्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे। ऐसी अटकलें हैं कि आरएलएसपी विपक्ष गठबंधन से हाथ मिला सकती है, जिसमें लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस शामिल हैं।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ तिरुवनंतपुरम कोर्ट में की शिकायत