17वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए ने भारी बहुमत प्राप्त कर जीत हासिल की है। तो वही कुछ पार्टी है जो कुछ सीटों पर ही सिमट कर रह गई। जीत हासिल की इन उम्मीदवारों में महिलाओं की कुल संख्या 78 है।
इस बार की लोकसभा चुनाव में देश भर से 8049 में से कुल 724 महिलाएं उम्मीदवार मैदान में उतरी, जिसमें कांग्रेस ने सबसे अधिक महिलाओं को मैदान में उतारा।
वही, कांग्रेस ने 54 और बीजेपी ने 53 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। अन्य राष्ट्रीय पार्टियों में, बीएसपी ने 24, तृणमूल कांग्रेस ने 23, मार्क्सवादी कॉम्युनिस्ट पार्टी ने 10, भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी ने चार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा था।
गौतम गंभीर ने केजरीवाल को दी सलाह, चुनाव जीतने के लिए अपना जमीर गिरवी नहीं रखना चाहिए
गौरतलब है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्रियों में अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखने वालों में मेनका गांधी सुल्तानपुर से और अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से ‘अपना दल’ उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीती हैं। साथ ही बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी मथुरा से, प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से, किरण खेर चंडीगढ़ से और रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से जीतने वाली प्रमुख भाजपा सांसद हैं।