शादी के दिन दूल्हे के लापता होने का मामला बिहार के धनबाद जिले से सामने आया है। दुल्हन शादी के लिए दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। शादी के दिन जब काफी इंतजार के बाद दूल्हा नहीं आया तो दुल्हन पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस वधु पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराने जा ही रही थी कि इतने में ही दूल्हा हाजिर हो जाता है। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमती से देर रात शादी पूरी कर ली गई।
दरअसल दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। दूल्हे का नाम रत्नेश कुमार है जो धनबाद के भूली का रहने वाला है। रत्नेश भारतीय रेलवे में नौकरी करता है।
लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि बीते साल से ही शादी की तारीख तय थी, बावजूद इसके दूल्हा शादी में नहीं पहुंचा। इसके बाद दूल्हे के पहुंचने के बाद धनबाद के महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कर लिया जाता है।
अटैक की टीम ने दिल्ली में किया फिल्म केा ग्रैंड प्रमोशन
दरअसल 25 मार्च को शादी होनी तय हुई थी, दोनों पक्ष की इस बात को लेकर हामी थी। इसलिए लड़की पक्ष शादी की पूरी तैयारी के साथ धनबाद तय तारीख को आ गया था। बाद में लडके के सामने न आने पर दुल्हन पक्ष थाने पहुंच गया था।